{"_id":"59d5e9f04f1c1bb6538b5b92","slug":"forest-department-caught-truk-loaded-with-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनिज ले जाता ट्रक सीज, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनिज ले जाता ट्रक सीज, चालक फरार
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग यह अभियान काफी समय से चला रहा है
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन पर रोक लगाने की लाख कोशिशों के बावजूद भी खनन माफिया धड़ल्ले से खनन में लगे हुए हैं। इसकी एक बानगी गुरुवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र में देखने को मिली।
विज्ञापन
माफियाओं पर लगाम लगाने के क्रम में उत्तराखंड वन विभाग ने अवैध खनन सामग्री ले जाता हुए एक ट्रक सीज किया। वन सुरक्षा प्रभाग की हल्द्वानी टीम द्वारा गोविंद ग्राम गौलापार में अवैध खनन से लदा वाहन संख्या यूके 04 सीए 5128 को पकड़ा गया। वन विभाग यह अभियान काफी समय से चला रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह वन विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वाहन चालक की खोजबीन की जा रही है। इस अभियान में वन सुरक्षा प्रभाग दल तराई पूर्वी की टीम के सुरक्षा दल प्रभारी सुनील गैरोला, दरोगा देवी प्रसाद बड़ौला, अमर सिंह बिष्ट, संजय कुमार, जयदीप जोशी वन आरक्षी शामिल रहे।
विज्ञापन