{"_id":"01d2ea31eba7037d19a6d6eb27fd19e6","slug":"forest-caught-fire-due-to-hot-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः इतनी गर्मी कि जंगल बने ‘बारूद’ के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः इतनी गर्मी कि जंगल बने ‘बारूद’ के ढेर
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती गर्मी में उत्तराखंड के जंगल बारूद बने हुए हैं। सैकड़ों हेक्टेयर में जंगल आग से राख हो चुके हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा नुकसान गढ़वाल मंडल को हुआ है। वन महकमे को बेसब्री से बरसात का इंतजार है, जिससे कुछ राहत मिल सके। काफी बड़े इलाके में नया प्लांटेशन जलने से भविष्य में जो जंगल तैयार होता उसकी संभावना को भी झटका लगा है।
मुख्य वन संरक्षक विधि प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में वनाग्नि पर नियंत्रण कार्यक्रम चलाने के साथ ही उसके ब्यौरे भी एकत्र करता है। उसके आंकड़े बताते हैं कि 9 जून तक प्रदेश में करीब 328 हेक्टेयर (254 आरक्षित और 74 हेक्टेयर सिविल सोयम) जंगल आग से सुलग चुके हैं।
विज्ञापन
गढ़वाल के जंगल सबसे ज्यादा बारूद बने हैं, जहां आग लगने की घटनाएं कुमाऊं की तुलना में कई गुना ज्यादा हुई है। गढ़वाल में 168 वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी हैं, कुमाऊं में इसकी तुलना में काफी राहत है। यहां पर केवल 39 जगहों पर आग लगने की घटना रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन
इसमें तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज में ही करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आग लगी है। कार्बेट पार्क, राजाजी नेशनल पार्क समेत वन्यजीव क्षेत्र भी आग से बचे नहीं हैं। तुलनात्मक तौर पर ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले इन जगहों पर 17 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। करीब साढ़े चार हेक्टेयर में नया प्लांटेशन भी जल चुका है।
13 के बाद मिल सकती है गर्मी से राहत
लगातार बढ़ती जा रही गर्मी और उमस से प्रदेशवासियों को 13 जून के बाद कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून से आगामी 48 घंटों तक हल्की बारिश के बीच प्री-मानसून आने की संभावना है। हालांकि जून में सामान्य से कम बारिश होगी।
मंगलवार को देहरादून में पारा 40 डिग्री पार होने के बाद बुधवार को दिन में हल्के बादलों की वजह से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम पारा 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया। हालांकि उमस में गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया 13 जून तक ऐसी ही गर्मी रहेगी।
13 जून के बाद आगामी 48 घंटों तक प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। बताया कि इसके बाद प्री मानसून के आने का रास्ता साफ हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में जून के अंतिम सप्ताह में मानसून दस्तक दे देगा।
हालांकि, आनंद शर्मा के मुताबिक जून में बीते वर्षों की तुलना में इस साल सामान्य से कम बारिश रहेगी। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पानी बचाने की भी अपील की है।
गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि राजधानी में आंशिक बादल रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर बौछारें भी पड़ सकती हैं।