फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreigner Tourists like Uttarakhand instead of Himachal pradesh in Economic Survey 2019

हिमाचल नहीं विदेशियों को भा रही उत्तराखंड की वादियां, आर्थिक सर्वेक्षण में 25.79 % पहुंचा ग्रोथ रेट

Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Foreigner Tourists like Uttarakhand instead of Himachal pradesh in Economic Survey 2019
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के मुकाबले हिमाचल प्रदेश आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या आज भी ज्यादा है, लेकिन दोनों राज्यों में आने वाले विदेशी पर्यटकों की ग्रोथ देखी जाए तो इस मामले में उत्तराखंड हिमाचल से काफी आगे है। उत्तराखंड का आर्थिक सर्वेक्षण 2019 तो यही तस्वीर दिखा रहा है।

विज्ञापन


इस सर्वेक्षण के मुताबिक, हिमाचल में जहां विदेशी पर्यटकों से जुड़ा ग्रोथ रेट 4.02 फीसदी है, वहीं उत्तराखंड में यह इससे काफी ज्यादा 25.79 फीसदी है। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं में धीरे धीरे ही सही, लेकिन लगातार विस्तार इसका बड़ा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का मानना है कि उत्तराखंड देश दुनिया के पर्यटकों का ध्यान बहुत तेजी से अपनी ओर खींच रहा है। आने वाले दिनों में यहां पर्यटन विकास की और खूबसूरत तस्वीर दिखाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

...पर गोवा तो गोवा है

उत्तराखंड आने वाले विदेशी पर्यटकों की विकास दर आर्थिक सर्वेक्षण 2019 के अनुसार लगातार बढ़ रही है, लेकिन देशव्यापी नजरिये से देखें तो एक ही बात मुंह से निकलती है कि गोवा तो गोवा है जनाब।

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2017 में पूरे देश में एक करोड़ चार लाख विदेशी पर्यटक आए। इसमें से गोवा में सबसे ज्यादा 89 लाख पर्यटकों की आमद रही। यानी कुल विदेशी पर्यटकों का बहुत बड़ा हिस्सा गोवा ने अपनी ओर खींचा।

इसके बाद केरल का नंबर रहा, जहां एक लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। पड़ोसी राज्य हिमाचल में 36 हजार पर्यटक आए, जबकि उत्तराखंड में इनकी संख्या 13 हजार रही। कहा जा सकता है कि विदेशी पर्यटकों की विकास दर अच्छी बात है, लेकिन अभी और भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

घरेलू पर्यटक सालाना

उत्तराखंड-03 करोड़ 45 लाख
हिमाचल-01 करोड़ 91 लाख

कुल पर्यटकों में विदेशी पर्यटक
उत्तराखंड-0.4 प्रतिशत
हिमाचल-2.4 प्रतिशत

विदेशी पर्यटकों की विकास दर
उत्तराखंड-25.79 प्रतिशत
हिमाचल-4.02 प्रतिशत

सभी पर्यटकों की विकास दर
उत्तराखंड-8.82 प्रतिशत
हिमाचल-6.29 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed