{"_id":"315f2ccab183fa4da7a1f448c9b7fdb8","slug":"foreigner-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कजाकिस्तान नहीं जा पाएगा 'एलेक्स'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कजाकिस्तान नहीं जा पाएगा 'एलेक्स'
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 19 Jan 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी के समीप सूमो की टक्कर से बाइक सवार कजाकिस्तान निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कजाकिस्तान दूतावास को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहनी थी।
कजाकिस्तान का है निवासी
कजाकिस्तान निवासी एलेक्स (34) पुत्र वारकुलव करीब एक साल से स्वर्गाश्रम स्थित जौंक गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह एलेक्स अकेले बाइक से तपोवन से शिवपुरी की ओर जा रहा था। दूसरी बाइक से दो विदेशी युवतियां भी चल रही थीं।
विज्ञापन
हाईवे पर ब्रह्मपुरी के समीप एक मोड़ पर अचानक सामने से आ रही टाटा सूमो ने एलेक्स की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
रास्ते में हो चुकी थी मौत
सूचना पर एंबुलेंस 108 ने लहूलुहान हालत में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन