फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   foreign trekkers Team including an Indian guide stuck in Pindari glacier amid heavy snowfall Uttarakhand news

Uttarakhand: भारी बर्फबारी के बीच पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 14 विदेशी ट्रैकर, दो भारतीय गाइड भी शामिल

Fri, 21 Apr 2023 06:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Apr 2023 06:25 PM IST
सार

Trekker Missing News: प्रशासन को शुक्रवार की सुबह ट्रैकर्स के सुरक्षित होने की सूचना मिली थी। लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ट्रैकर्स की लोकेशन की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
foreign trekkers Team including an Indian guide stuck in Pindari glacier amid heavy snowfall Uttarakhand news
ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पिंडारी ग्लेशियर में भारी बर्फबारी में विदेशी ट्रैकरों का दल फंसा हुआ है। उनका राशन और अन्य सामान बर्फ में दबने की सूचना है। ट्रैकरों से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से संपर्क टूटा हुआ है। इस दल में दो भारतीय गाइड और आठ महिलाओं समेत 14 अमरीकी पर्वतारोही शामिल हैं। ट्रैकरों के फंसने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। राहत सामग्री लेकर टीम मौके की ओर रवाना कर दी गई है। दल के सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

विज्ञापन


दो भारतीय गाइड और 14 विदेशी ट्रैकरों का दल पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया है। तीन अप्रैल को दल वन विभाग की अंतिम चेक पोस्ट जैंकुनी में पंजीकरण कराकर आगे बढ़ा। मौसम खराब होने के चलते दल को कुछ दिन तक खाती गांव में रुकना पड़ा था।
विज्ञापन


Uttarakhand Snowfall: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, व्यास घाटी में माइनस नौ डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लेशियर रेंज के रेंजर शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि दल को पिंडारी ग्लेशियर पार करते हुए मुनस्यारी जाना है। 17 अप्रैल तक दल के जीरो प्वाइंट में होने की सूचना थी। इसके बाद दल आगे बढ़ा तो मौसम खराब होने लगा। शुक्रवार तड़के पिंडारी ग्लेशियर में भारी बर्फबारी होने और दल के जीरो प्वाइंट से पांच किमी की दूरी पर फंसने की सूचना मिली।

कपकोट की एसडीएम मोनिका ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ट्रैकरों के सुरक्षित होने की सूचना मिली थी। सुबह 8:30 बजे के बाद से उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं मिली है। एसडीआरएफ के पांच जवान, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम राहत सामग्री लेकर ग्लेशियर की ओर रवाना कर दी गई है।

ये लोग फंसे हैं

बर्फबारी में फंसे लोगों में दो भारतीय गाइड बेंगलुरू निवासी प्राणेश और कालाढूंगी निवासी गौरव पंत और आठ महिलाओं समेत 14 अमेरिकी पर्वतारोही शामिल हैं। इनमें सारा मार्टिन, एडन ग्लेमेनकोहन, एलिसन माये, बेटंन राइट, कैटलिन पाइपर, विलियम कार्टर, कोन्नोर व्हाइट, एलिस डिलिसिया, एमिली सर्मिंटो, लाइन पिकेल, लिली व्हीलर, लोगान मोया, सैम्युअल क्लोसवर्थी और टेलर जॉय पेंजुनेन शामिल हैं।

हर साल पिंडारी होकर मुनस्यारी जाता है दल

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि रानीखेत की एक कंपनी के माध्यम से हर साल विदेशी ट्रैकरों का एक दल ग्लेशियरों की सैर पर आता है। दल के सदस्य पिंडारी से ट्रेल दर्रा होते हुए मुनस्यारी जाते हैं। पिछले 20-21 वर्षों से यह सिलसिला चला आ रहा है। बताया कि ग्लेशियर में हुई भारी बर्फबारी से दल का सामान दबे होने की सूचना है। ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर नैनीताल और अन्य स्थानों से भी कुछ ट्रैकर आए थे जो मौसम खराब होने से पहले ही नीचे लौट आए हैं। 

डीएम ने खोज-बचाव के लिए दो हेलीकॉप्टर मांगे

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। खोज-बचाव के लिए शासन से दो हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। जरूरत पड़ी तो एनडीआरएफ का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed