फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   For the first time in 10 years, the number of employees in cyber police station will increase

Dehradun News: 10 साल में पहली बार साइबर थाने में बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या

Sun, 05 Jan 2025 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
For the first time in 10 years, the number of employees in cyber police station will increase
I
विज्ञापन

II- वर्ष 2015 में हुई थी स्थापना, तब से 42 अधिकारियों-कर्मचारियों की है तैनाती
I
I

I
I- अब 60 अधिकारियों-कर्मचारियों को किया जाएगा तैनात, मुख्यालय ने लिया फैसला
I
I
I
Iस्थापना के 10 साल बाद साइबर थाने में पहली बार कर्मचारियों की संख्या बढ़ने जा रही है। अभी तक यहां वर्ष 2015 से 42 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती चली आ रही है। अब जल्द ही 60 और अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इनमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर स्तर के कर्मचारी रहेंगे। ऐसा वर्तमान में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर फैसला किया जा रहा है।
I
I
I
Iबता दें कि वर्ष 2015 में प्रदेश के पहले साइबर थाने की अधिसूचना जारी हुई थी। उद्घाटन के बाद वर्ष 2016 में यहां पर मुकदमे दर्ज होने शुरू हुए। शुरुआत में साइबर थाने में सात लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी से मुकदमे दर्ज होते थे। लेकिन, दो साल पहले इसकी सीमा 10 लाख रुपये कर दी गई। अब साइबर ठगी के मामले इतने बढ़े कि थाने पर विवेचनाओं का बोझ कम करने के लिए ठगी की रकम की सीमा 20 लाख रुपये कर दी गई। यानी किसी के साथ यदि 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी होती है तभी साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। इससे कम का मुकदमा जिलों के थानों में ही दर्ज किया जाएगा। बावजूद इसके देहरादून साइबर थाने में मुकदमों की संख्या पिछले साल 2024 में 100 के आसपास पहुंच गई थी।
विज्ञापन

I
I
I
Iलिहाजा लंबे समय से यहां पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की कवायद चल रही थी। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि प्रदेश के दोनों थानों के लिए 78 कर्मचारियों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें से 60 कर्मचारी और अधिकारी देहरादून साइबर थाने में तैनात किए जाने हैं। ये कर्मचारी यहां पर प्रार्थनापत्रों की जांच, मुदकमों की विवेचना और साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 में तैनात किए जाएंगे। मुख्यालय में इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। इन कर्मचारियों की तैनाती होने के बाद साइबर थाने में तेजी से काम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I------------
I
I
I
Iएडीजी प्रशासन बोले- इसी साल होगी तैनाती
I
I
I
Iएडीजी प्रशासन एपी अंशुमान ने बताया कि साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसटीएफ से प्रस्ताव मांगा गया था। इसी साल देहरादून साइबर थाने में 60 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

I
I
I
I-------------
I
I

I
I215 मुकदमों की चल रही है विवेचना
I
I
I
Iसाइबर थाने में इस वक्त करीब 215 मुकदमों की विवेचना चल रही है। इनमे एक-एक अधिकारी पर नियमों से कहीं अधिक विवेचनाओं का बोझ है। इसके अलावा कई अधिकारी कर्मचारी विभिन्न मामलों में दूर-दराज के स्थानों पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी जाते हैं। ऐसे में कई-कई दिन थाने में बेहद कम ही कर्मचारी रह जाते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article