{"_id":"c2d8252bea8381536880c6c494057e03","slug":"football-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल की बदहाली को एसोसिएशन जिम्मेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल की बदहाली को एसोसिएशन जिम्मेदार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Nov 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में फुटबाल की खराब हालत के लिए उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन ने स्टेट फुटबाल एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में उन्होंने खेल मंत्री को 16 सूत्री शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन
हालत यह है कि राज्य में न तो स्टेट लीग हो पाई और न ही वार्षिक कलेंडर जारी हुआ। जिला और स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के बीच मतभेद लगातार बढ़ रहा है।
खेल मंत्री को भेजे पत्र में रेफरी एसोसिएशन के सचिव वीएस रावत ने बताया कि आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) के अनुसार सरकारी कर्मचारी एसोसिएशन नहीं चला सकता, लेकिन इस एसोसिएशन में सचिव खेल विभाग का व्यक्ति है।
विज्ञापन
हर जिले में कम से कम 6 क्लबों की लीग होनी चाहिए, जो आज तक नहीं पाई। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए कैंप नहीं लगाए जाते हैं। गुपचुप टीम बनाकर भेज दी जाती है।
विज्ञापन
न कोच के लिए सेमीनार होता है और न रेफरी के लिए। यहां तक कि एआईएफएफ में रजिस्टर्ड नहीं हुए कोच को टीम के साथ भेज दिया जाता है। उन्होंने खेल मंत्री से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।