फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food will be provided free of cost to the patients

मरीजों और तीमारदारों को मुफ्त में मिलेगा भोजन

Thu, 05 Sep 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Food will be provided free of cost to the patients
देहरादून। फ्री फूड फाउंडेशन दून अस्पताल के मरीजों और तीमारदारों कोे मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराएगा। इसकी शुरुआत छह सितंबर से की जाएगी। अभी फाउंडेशन सुभाष नगर में करीब एक हजार लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन

यह जानकारी फाउंडेशन के अश्विनी नेगी, राधेश्याम व निखिल जोशी ने बुधवार को प्रेसक्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि फाउंडेशन का कार्यालय सुभाष नगर में है। यहां रोजाना करीब एक हजार लोग मुफ्त भोजन कराया जाता है। अब फाउंडेशन दून अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ ही आम लोगों को भी मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराएगा। इस कड़ी में छह सितंबर को नगर निगम के गेट पर फाउंडेशन का कार्यालय खोला जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड के गढ़ रतन नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा और म्यूजिक डायरेक्टर संजय कुमोला, संगीता ढौंडियाल की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास शामिल होंगे। फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों से पुराने कपडे़ भी फेंकने की बजाए उन्हें देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed