हरिद्वारः रामदेव की फैक्ट्री पर छापा, आटा नूडल्स के सैंपल भरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाबा रामदेव की हरिद्वार में सिडकुल स्थित नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारकर नूडल्स के दो सैंपल भरे।
दोनों नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल रहा। हरियाणा के जींद जिले में बाबा रामदेव की पतंजलि के उत्पाद आटा नूडल्स में कीड़े निकलने की खबरें आई थीं।
इसका संज्ञान लेते हुए नौ दिसंबर को उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश में पतंजलि के नूडल्स के सैंपल भरने के आदेश जारी किए दिए थे।
स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर की गई कार्रवाई
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने सिडकुल स्थित पतंजलि नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री आकाश योग में छापा मारा।
टीम में शामिल सदस्यों ने दो अलग-अलग बैच की आटा नूडल्स के सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
दोनों सैंपलों को सील कर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेज दिया गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।