फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   food security bill in uttarakhand

मिलेगा सस्ता राशन, खाद्य सुरक्षा योजना शुरू

Tue, 20 Aug 2013 10:05 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2013 10:05 PM IST
विज्ञापन
food security bill in uttarakhand

उत्तराखंड राजीव गांधी के जन्मदिवस के मौके पर खाद्य सुरक्षा योजना की शुरुआत हो गई। इस योजना के शुरु होने से प्रदेश में करीब 62 लाख लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। महंगाई के इस दौर में सरकार द्वारा शुरु की यह योजना गरीबों के लिए उपहार के रूप में देखी जा रही है।

विज्ञापन


योजना की शुरुआत करते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने नगर निगम प्रेक्षागृह में 100 लोगों को अनाज वितरित किया। इस योजना के तहत लाभार्थियों को गेहूं 2 रुपया प्रति किलो और चावल 3 रुपया प्रति किलो के हिसाब से दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को प्रमुख सचिव खाद्य राधा रतूड़ी और जिलाधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने नगर निगम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

योजना अभी प्रतीकात्मक
योजना शुरू तो हो गई, लेकिन जिले में योजना को लागू करने के लिए जिला पूर्ति विभाग भी पूरी तरह तैयार नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य का कहना है कि अभी यह योजना प्रतीकात्मक रूप से शुरू की जा रही है। जिले में यह नवंबर माह से पहले लागू नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत 15 मानक दिए गए हैं, जिनके आधार पर उपभोक्ताओं का चयन किया जाना है। इसके बाद पुराना राशन कार्ड निरस्त करने के बाद नया कार्ड बनाना है। अंत्योदय और बीपीएल कार्ड धारकों को पहले से ही सस्ता राशन मिल रहा है।

महिला होगी प्रधान
खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता अब प्राथमिक परिवार के नाम से जाने जाएंगे। इसमें महिला प्रधान होगी और उसके नाम पर ही राशन कार्ड बनाया जाएगा।


योजना के तहत लाभान्वित होने वाले उपभोक्ताओं को नए कार्ड भी दिए गए। बताया कि योजना के अंतर्गत परिवार की मुखिया महिला होने पर राशन कार्ड बनेगा। साथ ही उपभोक्ता मलिन बस्ती का निवासी होना चाहिए, जिसकी आय 15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। योजना के तहत उपभोक्ताओं को 15 मानकों को पूरा करना जरूरी होगा।

संक्षेप में योजना

62 लाख लोगों को प्रदेश में मिलेगा योजना का लाभ
02 रुपया प्रति किलो गेहूं दिया जाएगा
03 रुपया प्रति किलो चावल दिया जाएगा
15 मानक पूरे करने होंगे योजना का लाभ देने के लिए
15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए लाभार्थी की मासिक आय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed