फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   food sample report on chardham yatra route.

उत्तराखंड में भगवान को भी नहीं छोड़ा, मंदिर में चढ़ने वाला प्रसाद तक मिलावटी

Fri, 02 Sep 2016 09:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Sep 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
food sample report on chardham yatra route.
चारधाम यात्रा मार्गों पर सैंपल से ये जानकारी प्राप्त हुई है। - फोटो : demo
देवभूमि उत्तराखंड में आम इंसान को छोड़िए भगवान तक को नहीं छोड़ रहे। मंदिर में भगवान को चढ़ाने के लिए लिया जाने वाला प्रसाद तक शुद्ध नहीं है। स्पेक्स संस्था ने चारधाम यात्रा मार्गों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रिपोर्ट जारी की।
विज्ञापन


देहरादून स्थित प्रेस क्लब में संस्था के सचिव डॉ. ब्रजमोहन शर्मा ने रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था ने कुल 1685 नमूने एकत्र किए थे। इनमें 1392 नमूनों में मिलावट पायी गयी। प्रदेश में कुल 46 स्थानों से 36 प्रकार के खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। 
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि सबसे कम आगराखाल में 50 फीसद व अगस्त्यमुनि में 62 प्रतिशत मिलावट पाई गई। घाघरिया और उत्तरकाशी में सबसे अधिक 95 प्रतिशत और उत्तरकाशी तथा जानकी चट्टी में 93 प्रतिशत मिलावट पाई गई। सरसों के तेल, रोली, लड्डू, बताशा व जलेबी जैसे सर्वा‌ध‌िक उपभोग में आने वाले सामानों में 100 प्रतिशत मिलावट पाई गई है। केदारनाथ में 76 प्रतिशत, बदरीनाथ में 83 प्रतिशत, गंगोत्री में 85 प्रतिशत व यमनोत्री में 83 प्रतिशत मिलावट ‌ म‌िली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद चढ़ाने वाली सामग्री में भी भारी मिलावट

food sample report on chardham yatra route.
sample

डॉ. शर्मा ने कहा कि मंदिरों में भगवान के दर्शन व प्रसाद चढाने व बांटने के लिए जाते हैं। आज प्रसाद भी मिलावट के बिना नहीं है। लगभग 191 नमूनों में 79 प्रतिशत मिलावट पाई गई। रोली में 100 प्रतिशत, इलाइची में 67 प्रतिशत, शुद्ध घी में 72 प्रतिशत, शहद में 80 प्रतिशत व गोले में 56 प्रतिशत मिलावट पाई गई। इनमें लेड, हाइड्रो, नकली घी, नकली शहद आदि की भरमार है।

मसालों के 510 नमूनों में 431 में मिलावट।
खाद्य तेल के 150 नमूनों में 142 में मिलावट।
दूध व उससे बने खाद्य पदार्थों के 234 नमूनों में 170 में मिलावट।
मिठाईयों के 234 नमूनों में 223 में मिलावट।
चाय व काफी के 165 नमूनों में 129 में मिलावट।
दाल व बेसन के 110 नमूनों में 82 में मिलावट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed