फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food Poisoning to 11 Girl Students in roorkee Hostel Admitted in hospital

रुड़की: कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग से 11 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 Jul 2019 09:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/लक्सर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jul 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Food Poisoning to 11 Girl Students in roorkee Hostel Admitted in hospital
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में खाना खाने के बाद अचानक 11 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ इतनी छात्राओं के बीमार होने से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


तत्काल सभी को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से ही छात्राओं की तबीयत खराब हुई है। घटना रविवार रात की है।
विज्ञापन


लक्सर तहसील के खानपुर विकासखंड के गोवर्धनपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्थित है। रोजाना की तरह रविवार को भी देर शाम करीब सात बजे खाना खाकर सभी छात्राएं अपने कमरों में सोने चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डन के अनुसार, खाने में छात्राओं को कद्दू की सब्जी और रोटी परोसी गई थी। इसी बीच करीब साढ़े सात बजे संगीता, रंजीता, मोनिका, नीलम, अनीता, साक्षी, प्रियंका, पूजा, सारिका, सुलोचना, निशा, छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। उनको पेट दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई।

वार्डन राशि शर्मा इस दौरान हॉस्टल का सामान लेने गई थीं। लिहाजा मौके पर मौजूद अनु सेविका रेणु देवी ने वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने तत्काल छात्राओं को अस्पताल ले जाने को कहा। करीब आठ बजे अनु सेविका ने 108 एंबुलेंस बुलाकर छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया।

इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने छात्राओं का इलाज किया। बताया जा रहा है कि फिलहाल छात्राओं की तबीयत में सुधार है, लेकिन अभी उनको छुट्टी नहीं दी गई है। 

सभी छात्राओं का ब्लड टेस्ट कराया गया है। प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण सामने आए हैं। छात्राओं का इलाज किया जा रहा है। हॉस्टल जाकर छात्राओं और खानपान की भी जांच की जाएगी। -डॉ. अनिल वर्मा, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी लक्सर

छात्राओं को दिन से ही फीवर था, लेकिन खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी थी तो उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। -राशि शर्मा, वार्डन, केजीबीवी गोवर्धनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed