{"_id":"28d872690bc1a9863e8fc78be2ba5988","slug":"food-infection-in-pauri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरे का मीट खाने से 26 की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरे का मीट खाने से 26 की हालत बिगड़ी
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में पौड़ी के एकेश्वर ब्लॉक के तीन गांवों में बकरे का मांस खाने से 26 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें दून अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एक दिन बाद हुआ असर
पौड़ी के चौबट्टाखाल के तहसीलदार छवाड़ सिंह रावत ने बताया कि एकेश्वर ब्लाक के सीला गांव में बुधवार को बकरा मारा गया था। तीन गांव के लोगों ने इस बकरे का मांस खाया था।
विज्ञापन
बुधवार को किसी को कुछ नहीं हुआ, लेकिन एक दिन बीत जाने के बाद बृहस्पतिवार की रात मांस खाने वाले 26 लोगों को अचानक पेचिश लगने शुरू हो गए। इनमें सीला गांव के 18 और नौगांवखाल एवं पांथर के चार-चार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
पेचिश से हालत इतनी खराब हो गई कि सभी को शुक्रवार दोपहर में नौगांवखाल अस्पताल लाया गया।
चार की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि सीला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (60) और उनकी पत्नी कमला देवी (55), अजय सिंह (32), महेश्वरी देवी (60) की हालत गंभीर होने पर उनके परिजन उन्हें देहरादून ले गए हैं। अन्य सभी लोगों की हालत अब ठीक बताई जा रही है।