फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   food in ramadan

रमजानः थाई फूड से हो रहा रोजा इफ्तार

Thu, 03 Jul 2014 04:01 PM IST
नाजिम मिकरानी / अमर उजाला, हल्द्वानी
नाजिम मिकरानी / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 03 Jul 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
food in ramadan

रहमते रमजान के मौसम में थाईलैंड और ईरान के ये खास फल रौनक बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


ईरान का खजूर रोजेदारों के दस्तरख्वान की रौनक बना हुआ है। इसको टक्कर दे रहा है थाईलैंड का अमरूद, जिसकी कीमत है 250 रुपए प्रति किलो।

महंगा होने के बावजूद अमरूद रोजेदारों की खास पसंद बना हुआ है।

रोजेदार खास तौर पर करते हैं खजूर का इस्तेमाल

food in ramadan

खजूर से रोजा इफ्तार करना पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नत है। इसीलिए रमजान में रोजेदार खास तौर पर खजूर का इस्तेमाल करते हैं।

इस मौके को भुनाने के लिए महंगी और उम्दा किस्म की खजूर बाजार में आई हैं। इनमें ईरान की खजूर की विशेष डिमांड हैं।

इनमें कीमिया, मरयम, हदिया और बरारी नाम की खजूर शामिल हैं। इनकी कीमत 200 रुपए से लेकर 1200 रुपए किलो तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाईलैंड का अमरूद है खास

food in ramadan

इस बार सबसे खास है अमरूद। फलों की चाट में अमरूद न हो, ऐसा नहीं हो सकता चाहे इसके लिए रोजेदारों को 250 रुपए ही खर्च क्यों न करने पड़े।

यही वजह है कि बाजार में इन दिनों थाईलैंड का अमरूद आया हुआ है। हल्‍द्वानी मंगल पड़ाव स्थित फल विक्रेता नसीम अहमद और मोहम्मद सलीम ने बताया कि इन दिनों स्थानीय अमरूद की आवक नहीं होती, इस वजह से थाईलैंड से विशेष किस्म का अमरूद आ रहा है।

इसके एक दाने का वजन 400-500 ग्राम है। एक अमरूद 100 रुपए से अधिक का बिक रहा है।

रमजान में महंगे हुए फल
रमजान की शुरुआत होते ही फलों की कीमत में भी उछाल आ गया है। 170 रुपए किलो बिकने वाला सेब अब 200 रुपए किलो पहुंच गया है।

इसी तरह अनार 140, आम 30, तरबूज 25, पुलम और खुमानी 60 रुपए किलो बिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed