फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Folk singer Saurabh Maithani capped the second day

गढ़ कौथिक : लोक गायक सौरभ मैठाणी के गीतों पर थिरके लोग

Sun, 05 Nov 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Folk singer Saurabh Maithani capped the second day
Iगढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था क्लेमेंटटाउन की ओर से आयोजनI
विज्ञापन




गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था, क्लेमेंटटाउन की ओर से आयोजित गढ़ कौथिग के दूसरे दिन लोक गायक सौरभ मैठाणी ने समा बांध दिया। उनके गीतों पर दर्शक देर शाम तक थिरकते रहे। संस्था की महिलाओं व विभिन्न स्कूल के बच्चों ने भी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया।



सौरभ मैठाणी ने पलायन से जुड़ा गीत उच्चा-उच्चा सैंडिल पैरोलू बनारसी साड़ी... गीत गया। संस्था गौरा ग्रुप व जय माॅडल ग्रुप ने तै नीती बैडर माॅ जी कन केकू जौलू.., पीपलेश्वर महिला ग्रुप ने ओटुवा वेलण.., सौरभ नेगी की टीम ने त्रिगुणी नारायण... गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, कस्तूरबा गांधी कोरूवा कालसी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने जौनपुरी गीतों की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य महावीर सिंह नौटियाल, सच्चिदानंद ढोडियाल व दर्शन सिंह रावत को सम्मानित किया। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, हमें अपनी लोक संस्कृति व विरासतों के संरक्षण के लिए तन-मन व धन से काम करना चाहिए। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, सुंदर लाल सेमवाल, कर्नल (सेनि.) एचएम बर्थवाल, जयपाल सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed