फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   folk singer gajendra rana meet dgp in matter of his fake death news

लोकगायक गजेंद्र राणा की मौत की झूठी खबर फैलाने वालों पर DGP करेंगे कड़ी कार्रवाई

Wed, 15 Nov 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Nov 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
 folk singer gajendra rana meet dgp in matter of his fake death news

सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटना में मौत की झूठी खबर फैलाने को लेकर लोक गायक गजेन्द्र राणा मंगलवार को पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी से मिले। उन्होंने अफवाह फैला कर उन्हें और उनके प्रशंसकों को मानसिक आघात पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


डीजीपी ने उन्हें दोषियों को चिहिंत कर कार्रवाई का भरोसा दिया। सोशल मीडिया पर 10 नवंबर को उत्तराखंड के लोक गायक गजेन्द्र राणा की चमोली जिले में सड़क दुर्घटना में मौत की खबर वायरल हो गई थी।
विज्ञापन


उस समय राणा चमोली जिले के माईथान में प्रस्तुति दे रहे थे। अचानक आई मौत की इस झूठी खबर से लोक गायक के परिजनों और प्रशंसकों को मानसिक आघात पहुंचा था। काफी समय बाद यह साफ हो पाया था कि गजेन्द्र राणा सुरक्षित हैं, उनके साथ कोई हादसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को क्लेमेंटटाउन निवासी लोक गायक राणा पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी से मिले और तहरीर दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्हाेंने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed