{"_id":"69f8fe2d690dfb9edb0aceee","slug":"focus-on-value-creation-money-will-follow-automatically-dehradun-news-c-5-1-drn1031-963328-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्य निर्माण पर ध्यान दें, पैसा अपने आप आएगा : सुंदररमन राममूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्य निर्माण पर ध्यान दें, पैसा अपने आप आएगा : सुंदररमन राममूर्ति
विज्ञापन
पैसे के पीछे भागने के बजाए मूल्य निर्माण पर ध्यान दें, पैसा अपने आप आएगा। दीर्घकालिक सोच और अनुशासित निवेश ही सफलता की कुंजी है। यह बातें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ व एमडी सुंदररमन राममूर्ति ने तुलाज इंस्टीट्यूट में आयोजित लीडरशिप सत्र में छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं।
वॉयसेस ऑफ भारत लीडरशिप सीरीज के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुंदररमन राममूर्ति ने शेयर बाजार, निवेश की समझ, कॅरिअर निर्माण और भारत की आर्थिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे केवल बचत पर निर्भर न रहें, बल्कि सही निवेश की आदत विकसित करें। आज के समय में अवसर बहुत हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हैं।साथ ही इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों ने शेयर बाजार की कार्यप्रणाली, स्टार्टअप्स, कॅरिअर विकल्प और आर्थिक भविष्य से जुड़े कई प्रश्न पूछे। तुलाज ग्रुप के वाइस चेयरमैन रौनक जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को कक्षा से बाहर वास्तविक दुनिया की समझ देते हैं और उन्हें उद्योग जगत से जोड़ते हैं।