फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Focus on facilitating traffic, not on challans: DGP

ट्रैफिक को सुगम बनाने पर दें ध्यान, चालानों की संख्या बढ़ाने पर नहीं -डीजीपी

Wed, 22 Sep 2021 10:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 22 Sep 2021 10:42 AM IST
सार

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस यातायात सुगम और दुर्घटना कम करने पर ध्यान दे, न कि चालानों की संख्या बढ़ाने पर।

विज्ञापन
Focus on facilitating traffic, not on challans: DGP
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डीजीपी अशोक कुमार ने सीपीयू को अपने व्यवहार में परिर्वतन लाने के निर्देश भी दिए। कहा कि वह बेवजह आम जनता को परेशान न करें।

विज्ञापन


मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने यातायाता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने यातायात की ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा, जिससे जनता को कम से कम परेशानी हो। डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने देहरादून में 17 बॉटल चेक और ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। जहां यातायात को व्यवस्थित करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


कहा कि ऐसे स्थानों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सुधार किया जाएगा। कहा कि उक्त स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) को नियमित यातायात पुलिस की तर्ज कर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी से बातचीत कर अतिरिक्त पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अपराध व कानून वी मुरूगेशन, डीआईजी नीरू गर्ग, यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून श्वेता चौबे मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed