श्री सनातन धर्मसभा की ओर रविवार को बालकृष्ण पालकी की शोभायात्रा निकाली गई। भव्य झांकियों को देख नगरवासी आत्मविभोर हो गए। लोगों ने पालकी पर पुष्पवर्षा की और हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल और नंद के घर आनंद भयो जैसे जयकारे लगाए। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रविवार सुबह सिनेमा गली स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के शिखर पर मंगल ध्वजारोहण किया गया। दोपहर सवा तीन बजे ठाकुरजी को पालकी में विराजमान किया गया। पालकी को भव्य रूप में सजाया गया था। उसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा सिनेमा गली, 28 फिटा रोड, एक्सचेंज रोड, सैय्यद रोड, डाकपत्थर चौक, शहीद विनोद पुन चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, आर्य समाज, गीता भवन होते हुए मंडी चौक तक पहुंची। शाम को सनातन धर्म मंदिर में आकर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बांके बिहारी श्री कृष्ण की धुनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। दिल्ली, गुड़गांव, लुधियाना से आए अनेकों बैंड और शहनाई पार्टी ने मधुर व कर्णप्रिय धुनों से नगर को कृष्णमय कर दिया। शोभायात्रा में श्री राधा कृष्ण नृत्य, कंस कारगर, विष्णु अवतार, कृष्ण सुदामा मिलन, बाहुबली हनुमान, मां गंगा, कृष्ण रुक्मणि तुला, खाटू श्याम को शीश अर्पण, श्री जगन्नाथ भगवान और श्री शिव अघोरी लीलाओं पर आधारित धार्मिक झांकियों को देख श्रद्धालु आत्मविभोर हो गए।

जगन्नाथ भगवान की झांकी। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : संवाद