फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flights start for Kolkata Prayagraj and Delhi Dehradun Jammu from Jolly Grant Airport

Jolly Grant Airport: कोलकाता और प्रयागराज के लिए फ्लाइट शुरू, दिल्ली-देहरादून-जम्मू के बीच भी होगा संचालन

Tue, 28 Mar 2023 05:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Mar 2023 05:49 PM IST
सार

शेड्यूल के अनुसार कोलकाता की बंद पड़ी फ्लाइट इंडिगो ने शुरू कर दी हैं। एलाइंस एअर की प्रयागराज वाली फ्लाइट भी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Flights start for Kolkata Prayagraj and Delhi Dehradun Jammu from Jolly Grant Airport
फ्लाइट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर नए फ्लाइट शेड्यूल के आधार पर फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। कोलकाता और प्रयागराज के मध्य भी फ्लाइट हो गई हैं। वहीं, अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन


G-20 Summit Uttarakhand: उत्तराखंडी संस्कृति में रंगे विदेशी मेहमान, खास अंदाज में हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार कोलकाता की बंद पड़ी फ्लाइट इंडिगो ने शुरू कर दी हैं। एलाइंस एअर की प्रयागराज वाली फ्लाइट भी शुरू हो गई। यह फ्लाइट सोमवार को शाम पौने तीन बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो की प्रयागराज-देहरादून-जयपुर के बीच आगामी 12 अप्रैल से शुरू होगी। इंडिगो की एक और फ्लाइट हैदराबाद-देहरादून-हैदराबाद एक अप्रैल से शुरू होगी। इंडिगो 12 अप्रैल से ही जयपुर-देहरादून-प्रयागराज के बीच एक और उड़ान शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो की गोवा वाली फ्लाइट 25 अप्रैल से शुरू होगी। एलाइंस एअर की दिल्ली-देहरादून-जम्मू के बीच फ्लाइट आज शुरू होगी। नए फ्लाइट शेड्यूल में शामिल नई एयर लाइंस कंपनी अकासा एयरलाइंस की कोई भी फ्लाइट एयरपोर्ट नहीं पहुंची। एयरपोर्ट अधिकारियों की मानें तो अकासा ने अभी तक एयरपोर्ट पर अपने स्टाफ की तैनाती नहीं की है। इससे फ्लाइट शुरू करने में अभी समय लग सकता है।

प्रयागराज से इंडिगो की नहीं फ्लाइट नहीं पहुंची देहरादून
प्रयागराज से देहरादून आने वाली फ्लाइट सोमवार को नहीं आई। प्रयागराज से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:55 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचना था, लेकिन इस फ्लाइट को प्रयागराज से ही रद्द कर दिया गया। वहीं, एलाइंस एअर की सोमवार से शुरू की गई प्रयागराज वाली फ्लाइट अपने निधारित समय दोपहर 2:44 बजे पर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की प्रयागराज वाली फ्लाइट पिछले दो दिनों से कैंसिल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed