देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, नैनीसैनी में हुआ यात्रियों का स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान योजना के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई। सुबह 9.30 बजे विमान ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी के लिए उड़ान भरी। पहली फ्लाइट से नैनीसैनी पहुंचे यात्रियों का स्वागत धूमधाम से किया गया। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सुबह 10.20 बजे नौ सीटर विमान उतरा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत पहली फ्लाइट से पिथौरागढ़ गए।
इस सेवा के शुरू होने से देहरादून से पिथौरागढ़ तक मात्र एक घंटे के अंदर पहुंच सकेंगे। हेरिटेज एविएशन का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहली उड़ान भरी। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि राज्य में उड़ान योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही यह दूसरी सेवा नेपाल व चीन सीमा से सटे क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई।
देहरादून से पिथौरागढ़ का किराया 1570 रुपये प्रति यात्री है। एविएशन कंपनी को आने वाले समय में हवाई उड़ान बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उड़ान योजना से सस्ती हुई हवाई सेवा: सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी का लाभ आम लोगों को मिलेगा। इससे उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं, प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
सीएम ने बृहस्पतिवार से शुरू हो रही देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक 450 वायुयान ही भारत में थे। लेकिन केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद देश में वायुयानों की संख्या एक हजार पहुंच गई है।
इससे अब हवाई सेवाएं सस्ती हो गई हैं और इन सस्ती सेवाओं का आम जन को भी हवाई सेवा में लाभ मिल रहा है। उत्तराखंड में भी उड़ान योजना से कनेक्टिविटी बढ़ी है और देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए सस्ते किराए पर हवाई सेवा से सफर कर सकेंगे।