{"_id":"683b5fba6a78fefab9063b10","slug":"five-youths-stranded-on-the-island-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-704932-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पिकनिक मनाने आए पांच युवक टापू पर फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पिकनिक मनाने आए पांच युवक टापू पर फंसे
Sun, 01 Jun 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रतिबंधित स्नान स्थल कटापत्थर में पिकनिक मनाने गए पांच युवक नहाते समय नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे तक चले बचाव अभियान के दौरान रिवर राफ्टिंग बोट की मदद से पांचों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया। वहीं, युवकों का एक स्कूटर और एक बाइक नदी में बह गए।
कोतवाली पुलिस को शाम पांच बजे आपातकालीन सहायता नंबर से पांच युवकों के कटापत्थर में नदी के बने टापू पर फंसने की सूचना मिली। सूचना पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी विवेक भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसडीआरएफ टीम भी मौके पर आ गई। लेकिन, पांचों युवक कहीं नजर नहीं आए। उसके बाद नदी किनारे करीब 300 मीटर ऊपर की ओर जाने पर पुलिसकर्मियों को पांचों युवक एक टापू पर दिखाई दिए।
एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन, नदी के पानी का बहाव काफी तेज था। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने युवकों को रिवर राफ्टिंग बोट की मदद से टापू से निकालकर नदी किनारे पहुंचाया। बचाव अभियान में करीब दो घंटे का समय लग गया। इस बीच युवकों का एक स्कूटर और बाइक नदी में बह गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पांचों युवक पिकनिक मनाने के लिए कटापत्थर आए थे। नहाते हुए नदी के बीच बने टापू पर चले गए। इस बीच बांध से पानी छोड़ा गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से पांचों युवक टापू पर फंस गए। बताया कि पांचों युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया कि युवकों के नाम दिनकर विहार निवासी रोहित व दीपक, उदियाबाग निवासी अनुज व आयुष और बदामावाला निवासी मन्नू है।