फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five Youth Video viral with Guns and doing firing in rudrapur

तमंचा लहराते और फायरिंग करते पांच युवकों का वीडियो वायरल, लोगों को भी दे रहे खरीदने की सलाह

Sun, 15 Sep 2019 12:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Sep 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Five Youth Video viral with Guns and doing firing in rudrapur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुद्रपुर में तमंचा लहराते और फायरिंग करते पांच युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। पांचों युवक लोगों को तमंचा खरीदने की सलाह भी दे रहे हैं। सनसनीखेज वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पांच युवक खड़े हैं। इनमें दो युवक तमंचे से फायरिंग करते दिख रहे हैं। इसके साथ लोगों को 5000 हजार का मोबाइल खरीदने की बजाय 2500 का तमंचा खरीदने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोग इसे रुद्रपुर से जुड़ा बता रहे हैं। लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक कहां के रहने वाले हैं और यह वीडियो कब बनाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद एएसपी देवेंद्र पींचा ने जांच के आदेश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed