{"_id":"7a82a01e1e27ea7f6d073914262fa6c4","slug":"five-thousands-nepali-citizen-back-their-country-every-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज पांच हजार नेपाली नागरिक भारत से लौट रहे अपने वतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज पांच हजार नेपाली नागरिक भारत से लौट रहे अपने वतन
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 15 Oct 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
इन दिनों भारत में मजदूरी करने वाले प्रवासी नेपाली नागरिकों की वतन वापसी का क्रम दिनों दिन बढ़ने लगा है। प्रतिदिन साढ़े चार से पांच हजार नेपाली नागरिक चंपावत के बनबसा बॉर्डर से अपने वतन जा रहे हैं। वहीं नेपाल से भारत को आने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन
दशहरा मनाने जा रहे
नेपाल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, जिसके लिए भारत में मेहनत मजदूरी करने वाले नेपाली नागरिक बहुतायत में वतन लौटते हैं। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि इन दिनों भारत से नेपाल जाने वाले नागरिकों की संख्या में इजाफा हो गया है। प्रतिदिन साढ़े चार से पांच हजार प्रवासी नेपाली नागरिक इस सीमा से नेपाल जा रहे हैं।
विज्ञापन
दीपावली के त्योहार के बाद नेपाली नागरिकों का भारत आने का क्रम बढ़ेगा। सीमा पर नेपाली नागरिकों की सघन तलाशी ली जा रही है।
जरूरी वस्तुओं के अलावा सामान ले जाने पर रोक
एसएसबी को घरेलू उपयोग की वस्तुओं के अलावा प्रतिबंधित और बहुतायत में ले जाई जाने वाली सामग्री को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी की 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों के आग्रह पर जहरखुरानी की वारदातों पर अंकुश लगाने को एसएसबी ने सादी वर्दी में जगह-जगह जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन