फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five smugglers arrested with 345 cases of illicit liquor

अवैध शराब की 345 पेटी के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five smugglers arrested with 345 cases of illicit liquor
धर्मावाला पुलिस चौकी में पकड़ी गई शराब और वाहनों के साथ शराब तस्कर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर/सेलाकुई। कोतवाली और सहसपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग अभियान चला अरुणाचल और हरियाणा मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब की 345 पेटी के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से तीन अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। जो शराब को सोनीपत से तस्करी कर देहरादून ले जा रहे थे। उन्होंने शराब को खील के बोरों के बीच में छिपा कर रखा था। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 20.40 लाख रुपये आंकी जा रही हैै। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक और एक पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात परमेंद्र डोभाल ने सोमवार को धर्मावाला पुलिस चौकी में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह सहसपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब को तस्करी कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जायी जा रही है। जिस पर पुलिस ने सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में जगह-जगह वाहनों को रोक उनकी तलाशी लेना शुरू कर दिया। अभियान में आबकारी विभाग की टीम को भी शामिल किया गया। धर्मावाला चौक पर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुंसाई के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोका तो उसमें तीन लोग सवार थे। जब पुलिस ने वाहन सवार लोगों से ट्रक में मौजूद समान के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बोरे में खील भरे होने की बात पुलिस को बताई। उन्होंने पुलिस को खील का बिल भी दिखाया। शक होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से अरुणांचल मार्का की 305 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पेटियों को खील के बीच में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वाहन सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार पुत्र जसपाल सिंह निवासी ग्राम समराला पोस्ट समाराला लुधियाना पंजाब, हरवेंद्र सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी ग्राम टपरियाल समराला लुधियाना पंजाब और सिट्टू पुत्र राजकुमार निवासी अटायल पोस्ट खेड़ी गुर्जर थाना गन्नौर सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वह शराब को देहरादून लेकर जा रहे थे। कुल्हाल बॉर्डर क्रॉस करने के बाद उन्हें करीब 12 किमी आगे एक व्यक्ति से मिलना था। जो शराब को कहां ले जाना इस बारे में उन्हें जानकारी देता। बताया कि वह पूर्व में भी दो बार इसी तरह से शराब को तस्करी कर बिहार तक ले जा चुके हैं। टीम में आबकारी निरीक्षक सरोज पाल, सुंदर सिंह तोमर, कॉस्टेबल त्रेपन सिंह, नवीन कोहली, मोनू कुमार, श्याम दास, नवबहार सिंह, दीपक कुमार, रजनीश कुमार, राजनीश कुमरा, महेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली पुलिस ने हरबर्टपुर में चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए हरिपुर रोड तिराहे के पास से हरियाणा ब्रांड की 40 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन में शराब की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम दबखेड़ी कुरुक्षेत्र हरियाणा और गुरप्रीत पुत्र गुरनाम सिंह निवासी 768 श्याम कॉलोनी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब को तस्करी कर पंचायत चुनाव में बांटने के लिए देहरादून ले जा रहे थे। चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि आरोपियों ने शराब की तस्करी के लिए वाहन को मॉडिफाइड किया हुआ था। शराब को छिपाने के लिए वाहन में कैबिन बनाए गए थे। बताया कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस टीम में एसआई किशन देवरानी, कॉस्टेबल जादेव अली, अजीत कुमार भी शामिल रहे।

अब तक बरामद हुई 40 लाख रुपये की अवैध शराब
विकासनगर। 26 दिन में कोतवाली और सहसपुर थाना पुलिस अलग-अलग अभियान चला करीब 40 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद कर चुकी है। शराब को पंचायत चुनाव के मद्देनजर लोगों को बांटने के लिए दूसरे राज्यों से तस्करी कर देहरादून लाया जा रहा था। जिसके बाद ये शराब प्रदेश के अन्य इलाकों में सप्लाई की जानी थी। लेकिन पुलिस की हिमाचल और यूपी बॉर्डर में सख्ती के कारण अब तक बड़े पैमाने पर शराब का जखीरा बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed