फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   five lakhs to each Olympic player in uttarakhand.

उत्तराखंड: रियो जाने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे पांच-पांच लाख

Wed, 03 Aug 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Aug 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
five lakhs to each Olympic player in uttarakhand.
रियो ओलंपिक 2016 - फोटो : Getty

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रदेश के चारों होनहारों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत और खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी रियो ओलंपिक में पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन


खेल निदेशक अजय अग्रवाल ने बताया कि छह अगस्त से ब्राजील के रियो में शुरू हो रहे खेलों के महाकुंभ में पहली बार उत्तराखंड के चार खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें ऊधमसिंह नगर के गुरमीत और चमोली जिले के मनीष रावत 20 किमी वॉक रेस में पदक के दावेदार हैं। जबकि, बागेश्वर के नितेंद्र सिंह रावत मैराथन और रोशनाबाद, हरिद्वार की वंदना कटारिया महिला हॉकी टीम में शामिल है। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह भंडारी बतौर प्रशिक्षक ओलंपिक में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदक जीतने वालों को सरकार देगी नौकरी

five lakhs to each Olympic player in uttarakhand.
रियो ओलंपिक - फोटो : getty

इन खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने तत्काल पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि उक्त धनराशि को शीघ्र स्वीकृत किया जाए।

हालांकि इससे पहले सीएम हरीश रावत ने पदक जीतकर लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को ओलंपिक के बाद समूह ख की नौकरी देने की घोषणा भी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा खेल नीति के प्रावधान के अनुरूप ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को डेढ़ करोड़, रजत पदक जीतने पर एक करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर पचास लाख की धनराशि इनाम के रूप में खिलाड़ियों को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed