फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five hundred new landslide zones developed during the monsoon season Uttarakhand news in hindi

Uttarakand: मानसून सीजन में पांच सौ नए भूस्खलन जोन हुए विकसित, एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की रिपोर्ट

Wed, 23 Oct 2024 08:02 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Oct 2024 08:02 AM IST
सार

रिपोर्ट में नई चुनौतियों का भी जिक्र है, इसमें बताया गया है कि इस मानसून सीजन में एक बड़ी चुनौती जर्जर स्कूल भवनों के कारण पैदा हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 11465 यानी 60 प्रतिशत सरकारी स्कूल भवन असुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Five hundred new landslide zones developed during the monsoon season Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य में जुलाई, अगस्त और सितंबर में मानसून के कारण हुए नुकसान को लेकर एसडीसी फाउंडेशन ने उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट एनालिसिस इनिशिएटिव (उदय) रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि राज्य में हर साल नए भूस्खलन जोन यानी लैंडस्लाइड जोन विकसित हो रहे हैं।

विज्ञापन


इस मानसून सीजन में 500 नए भूस्खलन जोन चिन्हित किए गए। हिमालय दिवस के मौके पर वाडिया हिमालयन इंस्टीट्यूट में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि इनमें से ज्यादातर नए भूस्खलन जोन निर्माण कार्यों के कारण विकसित हुए हैं। रिपोर्ट में नई चुनौतियों का भी जिक्र है, इसमें बताया गया है कि इस मानसून सीजन में एक बड़ी चुनौती जर्जर स्कूल भवनों के कारण पैदा हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 11465 यानी 60 प्रतिशत सरकारी स्कूल भवन असुरक्षित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य स्थापना दिवस पर अबकी बार दिल्ली से दून तक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, इगास तक मनेगा जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने कहा की रिपोर्ट में मानसून सीजन में बढ़ते भूस्खलन, केदारनाथ में तबाही, बंद सड़कों, पुराने घाव और नई चुनौतियां को शामिल किया गया है। कहा कि उत्तराखंड को अपने आपदा प्रबंधन तंत्र और क्लाइमेट एक्शन की कमजोर कड़ियों को मजबूत करने की सख्त जरूरत है। कहा कि उत्तराखंड उदय मासिक रिपोर्ट राजनीतिज्ञों, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारकों के लिए सहायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed