फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five death in accident at nagthat

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे: बारात से लौट रहे वाहन खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत

Sun, 30 Apr 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Apr 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
five death in accident at nagthat

शन‌िवार को उत्तराखंड में नागथात और रूद्रप्रयाग में मैक्स खाई में ग‌िरने से दो बड़े हादसे हो गए। हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई जबक‌ि दर्जनों लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


चोपता-तड़ाग मोटर मार्ग पर बारात से लौट रही एक मैक्स के खाई में गिर गई। इससे इसमें सवार चार महिलाओं, तीन बच्चे और वाहन चालक पप्पू की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया गया। इसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहन में 15 लोग सवार थे। 
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार देर रात्रि को रूद्रप्रयाग जिले में चोपता में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व शोक व्यक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की की ईश्वर से कामना की है। 

मुख्यमंत्री श्री रावत ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रित को 1 लाख रूपए, गम्भीर घायलों को 50 हजार रूपए व सामान्य घायलों को 25 हजार रूपए की सहायता के निर्देश दिए हैं।
 

घटनास्थल पर मौजूद रुद्रप्रयाग के तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि शनिवार को उरखोली गांव से सौंराखाल क्षेत्र में बारात गई थी। लौटते वक्त रात करीब नौ बजे गांव से दो सौ मीटर पहले मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना के बाद गांव में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये के मुआवजे का एलान

five death in accident at nagthat

वहीं शन‌िवार को कालसी प्रखंड के नागथात स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप बारातियों से भरी जीप खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

18 घायल हो गए। घायलों को सीएचसी विकासनगर और लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात गंभीर घायलों को लेहमन अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। जीप में करीब 23 लोग सवार थे।

कुछ लोग छत पर भी बैठे हुए थे। वाहन चालक समेत नौ सवारियों के लिए पास है। चर्चा है कि चालक शराब के नशे में था। जिसके चलते हादसा हुआ। जिस जगह दुर्घटना हुई वहां सड़क पक्की है। जानकारी के अनुसार लोहारी(ड्यूडीलानी) गांव के रवि नाम के युवक की बारात रामपुर गांव गई हुई थी। दोपहर बाद कई वाहनों में सवार होकर बारात लौट रही थी।

 

शाम करीब पांच बजे बाराती वाहनों में शामिल एक जीप (यूके-07 टीए-4440) नागथात स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही नागथात के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों और मृतकों के शवों को बाहर निकाला।

घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया गया जबकि, शवों को नागथात स्थित रेड क्रॉस अस्पताल में रखा गया है। मृतकों की पहचान खीमा दास (45) पुत्र भादू दास निवासी ग्राम ऊभऊ, नितेश(20) पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम खुन्ना, सिमरन(12) पुत्री डोडू दास निवासी ग्राम सिला, कामा (36) पुत्र जीमा दास निवासी ग्राम भाढो, राजेश(30) पुत्र तुलसी निवासी ग्राम चामड़ी के रूप में हुई।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कालसी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को परिजनों को एक-एक लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 25 हजार रुपये की सहायता देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने वाहन दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed