फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarkFive accused arrested for beating scheduled caste youth burning wood on entering temple Uttarakhand news

Uttarkashi: अनुसूचित जाति के युवक को पीटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मंदिर में जाने पर जलती लकड़ी से था पीटा

Fri, 13 Jan 2023 10:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Jan 2023 10:44 PM IST
सार

मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को रात भर बंधक बना कर जलती लकड़ी से पीटने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उत्तरकाशी के डीएम व एसपी को नोटिस भेजा है। प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
uttarkFive accused arrested for beating scheduled caste youth burning wood on entering temple Uttarakhand news
आयुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिर में प्रवेश करने पर अनुुसूचित जाति के युवक की पिटाई प्रकरण के पांचों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पीड़ित पक्ष के समर्थन में अनुसूचित जाति के लोग पूरे दिन मोरी थाने में जमे रहे।

विज्ञापन


मोरी विकास खंड के बेनौल गांव के अनुसूचित जाति के युवक आयुष (22) ने क्षेत्र के पांच सवर्णों पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक का आरोप था कि सालरा गांव के मंदिर में प्रवेेश करने पर उसे रात भर जलती लकड़ी से पीटा गया। आयुष ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद मामले की जांच सीओ ऑपरेशन प्रशांत कुमार को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ प्रशांत कुुमार बृहस्पतिवार सुबह ही मोरी के लिए रवाना हो गए थे। वहीं पीड़ित पक्ष के समर्थन व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए करीब 100 से 150 लोग सुबह करीब 11 बजे मोरी थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने देर शाम प्रकरण के पांचों आरोपियों जयवीर सिंह, ईश्वर, आशीष, चैन सिंह व भग्यान सिंह को गांव से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोरी क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व आरोपियों पर जानलेवा हमले की धारा लगाने के लिए लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। पीड़ित आयुष के भाई विनेश ने बताया आयुष घटना के बाद से कुछ खा नहीं रहा है। आयुष का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।

16 को उत्तरकाशी आएंगी आयोग की सदस्य
पुरोला। बताया जा रहा है कि अनुसूचित जाति आयोग केंद्र सरकार की सदस्य अंजूबाला जनपद उत्तरकाशी में आएंगी। अंजूबाला इस दौरान पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के साथ ही जिलाधिकारी, एसपी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से अनुसूचित जाति व जनजाति के उत्पीड़न एवं विकास संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करेंगी। संवाद 
 

विधायक का फोन स्विच ऑफ
इस पूरे प्रकरण पर स्थानीय विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर स्थानीय निवासियों ने भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी स्थानीय विधायक मौन हैं। वहीं जब इस संबंध में स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर का पक्ष जानना चाहा तो उनका फोन स्विच ऑफ आया।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: इस बार अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, जानें किस होगी बदरी-केदार के कपाट खुलने की तिथि तय

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीएम व एसपी को भेजा नोटिस
मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक को रात भर बंधक बना कर जलती लकड़ी से पीटने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उत्तरकाशी के डीएम व एसपी को नोटिस भेजा है। उक्त दोनों अधिकारियों को तीन दिनों में प्रकरण में पूरी आख्या देने को कहा है। प्रभारी जिलाधिकारी उत्तरकाशी गौरव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नोटिस मिला है। तीन दिनों में आख्या देने को कहा गया है। पुलिस व संबंधित एसडीएम से आख्या प्राप्त कर जल्द आयोग को भेज दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed