{"_id":"56dda4b54f1c1bc81a8b456a","slug":"first-women-band-on-the-international-women-s-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वूमेन डे पर लांच होगा 'वूमैनिया बैंड' का म्यूजिक वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वूमेन डे पर लांच होगा 'वूमैनिया बैंड' का म्यूजिक वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
वूमैनिया बैंड की महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वूमेन डे पर 'वूमैनिया बैंड' का पहला म्यूजिक वीडियो लांच हो रहा है। यह अनोखा बैंड दून की पांच महिलाओं ने लांच किया है। इसका पहला वीडियो म्यूजिक मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
बैंड के पांचों सदस्य अपने-अपने हुनर में पारंगत हैं। बैंड की स्थापना महिला संगीतकारों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वाति सिंह ने की है।
वुमैनिया बैंड की संस्थापक स्वाति ने बताया कि बैंड सूफी, बॉलीवुड और फ्यूजन संगीत प्ले करता है। बैंड के सदस्यों ने अपने हुनर को एक मंच देते हुए पहला म्यूजिक वीडियो तैयार कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यूट्यूब पर उनके वुमैनिया चैनल पर यह वीडियो लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
13 को दून में होगा बैंड का पहला शो
वूमैनिया बैंड
- फोटो : amar ujala
बैंड 13 मार्च को नगर निगम टाउनहॉल में अपना पहला शो भी करने जा रहा है। बैंड की सदस्य शाकुंभरी कोटनाला गृहिणी हैं और उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। एक सदस्य सौम्या बीटेक की छात्रा है।
सदस्य दीपाली बैंक की कर्मचारी है। एक बच्ची श्रीविद्या कोटनाला है जो कि अभी स्कूल में पढ़ती है। स्वाति ने बताया कि जल्द ही बैंड का पूरा एलबम लांच किए जाने की तैयारी है। वुमैनिया बैंड को न केवल दून बल्कि देशभर से काफी अच्छा सपोर्ट मिला है।
ऐसे देखें वुमैनिया बैंड का म्यूजिक वीडियो
यूट्यूब पर womenia band लिखकर सर्च करें। यहां बैंड का चैनल खुल जाएगा। इस पर बैंड की अब तक की प्रस्तुतियों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लांच होने वाला जीना नहीं है तेरे बिना गीत का म्यूजिक वीडियो मिलेगा।