फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first time Ranji match starts from October 24 in uttarakhand

उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहे रणजी मैच, यूपी और महाराष्ट्र की टीम के बीच होगा महामुकाबला

Wed, 11 Oct 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Oct 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
first time Ranji match starts from October 24 in uttarakhand

उत्तराखंड में पहली बार राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 24 अक्तूबर से यूपी और महाराष्ट्र के बीच होने वाले रणजी मैच को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को पिच पर मौजूद घास को हटाया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा स्क्रीन, पवेलियन समेत अन्य कमियों को दुरुस्त किया जा रहा है। पिच को परखने के लिए बृहस्पतिवार से 50 ओवर के तीन मैच भी खेले जाएंगे, ताकि पिच में पाई जाने वाली कमियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


रणजी मुकाबले को लेकर स्टेडियम में तैयारियां जोरशोर से चल रही है। मजदूर और कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। उनमें सूबे में खेले जाने वाले पहले रणजी मैच को लेकर उत्साह देखते ही बनता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पीसी वर्मा बताते हैं कि यह एतिहासिक निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिये सूबे का नाम बीबीसीआई के नक्शे पर आ गया है। भविष्य में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भी रास्ते खुल जाएंगे। उन्होंने बताया कि रणजी मैच को लेकर तेजी से काम चल रहा है। पिच से घास हटवाई गई है।

दर्शक मुफ्त में ले सकेंगे रणजी मैच का मजा

first time Ranji match starts from October 24 in uttarakhand

बाकी पिच के मिजाज को परखने के लिए तीन मैच खेले जाएंगे। जो भी कमी पाई जाएगी, उसे 20 अक्तूबर से पहले दुरुस्त कर लिया जाएगा। कहा कि सूबे को मिले मौके को किसी भी कीमत पर जाया नहीं होने देंगे। बताया कि स्टेडियम में मौजूद कमियों को दूर किया जा रहा है। स्क्रीन, दर्शकों के बैठने की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। बताया कि पिच के स्वभाव को समझने के लिए अलग-अलग दिन 50 ओवर के तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच बृहस्पतिवार को होगा।

24 से 27 अक्तूबर को होने वाले मैच का दर्शक मुफ्त में मजा ले सकेंगे। सूबे में क्रिकेट के पहले बड़े आयोजन को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है। लंबे से समय से सूबे में क्रिकेट के बड़े मैच कराने की कसरत चल रही थी। जो कई सालों के इंतजार के बाद अब पूरी हुई है। रणजी मुकाबले को लेकर क्रिकेट एसोसिएशन के साथ ही लोगों में भी उत्साह है। जिसे देखते हुए यूपी और महाराष्ट्र के बीच होने वाले मैच को टिकट फ्री रखा गया है।

यानी कि खेल प्रेमी मुफ्त में रणजी मुकाबले का आनंद ले सकेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पीसी वर्मा के मुताबिक उत्तराखंड के लिए यह बड़ा मौका है। जिसे देखते हुए रणजी मैच को टिकट फ्री किया गया है। खेल प्रेमी शिवा बताते हैं कि हम काफी लंबे समय से यहां बड़े मुकाबले का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हुआ है। जीएमएस रोड निवासी फहद अंसारी कहते हैं कि वह अपने दोस्तों के साथ मैच का लुत्फ उठाने जरूर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed