फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first time womens band will presented in parade on Uttarakhand foundation day

उत्तराखंड: स्थापना दिवस पर रैतिक परेड में पहली बार महिला बैंड देगा प्रस्तुति

Tue, 07 Nov 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
first time womens band will presented in parade on Uttarakhand foundation day

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाली रैतिक परेड में पहली बार महिला पाइप बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। 17 साल में यह पहला मौका होगा जब परेड कमांडर के रूप में महिला अधिकारी निवेदिता कुकरेती कमान संभालेंगी। मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल किया गया।

विज्ञापन


उस दिन राज्यपाल केके पॉल रैतिक परेड की सलामी लेंगे। पुलिस लाइन में मंगलवार को रैतिक परेड की फाइनल रिहर्सल हुई। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिह मीणा के साथ परेड का अवलोकन किया।
विज्ञापन


परेड में इस बार पीएसी की 31 बटालियन की महिला पुलिसकर्मियों का पाइप बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह बैंड करीब पांच मिनट में सात गानों पर अपनी प्रस्तुति देगा। मेजर भगवती मेहता बैंड को लीड करेंगी, जबकि अनीता बिष्ट द्वितीय अधिकारी के रूप में बैंड को कमांड करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 2015 में गुजरात में हुए आईपीएस मीट के दौरान महिला बैंड बनाने का आइडिया आया था, जिसे इसी जुलाई में अमलीजामा पहनाया गया था। महिला पाइप बैंड पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा 17 साल में यह पहला मौका होगा, जबकि कोई महिला अधिकारी परेड की कमांड संभालेगी। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, दीपम सेठ, जीएस मत्तोलिया, डीआईजी पुष्पक ज्योति, ट्रैफिक निदेशालय के सहायक महानिरीक्षक केवल खुराना आदि उपस्थित रहे।


परेड में सम्मानित होंगे 24 अधिकारी-कर्मचारी
रैतिक परेड में राष्ट्रपति और पुलिस पदक से करीब 24 अधिकारियों और कर्मचारियाें को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 21 सेवानिवृत्त हो चुके है, जबकि तीन अपनी सेवाएं दे रहे है। सेवानिवृत्त सीओ जगदीश चंद आर्य, रमेशचंद जोशी, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक गोपाल नाथ गोस्वामी, और पीटीसी नरेंद्र नगर में सीओ हीरा सिंह रौथाण को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। अन्य को पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed