फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first time drone vigil on kanwar yatra

पहली बार ड्रोन कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

Thu, 26 Jul 2018 09:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 26 Jul 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
first time drone vigil on kanwar yatra
DRONE

तीर्थनगरी में इस वर्ष कांवड़ यात्रा में तीन ड्रोन कैमरों से भी पुलिस शिवभक्तों की गतिविधियों की निगरानी करेगी।

विज्ञापन


ऋषिकेश से लेकर नीलकंठ तक कुल 76 कैमरों से पल-पल की अपडेट पुलिस के पास होगी। कैंमरों के कंट्रोल रूम अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए हैं। इनमें ड्रोन का लिंक ऋषिकेश कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। यह जानकारी एडीजी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को ऋषिकेश में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस यात्रा में तीन ड्रोन कैमरों को भी यात्रियों की सुरक्षा में लगाने जा रही है, जोकि नीलकंठ धाम, बैराज, शिवानंद राम झूला और लक्ष्मणझूला पुल पर तैनात किए जाएंगे। कैमरों से चप्पे-चप्पे की गतिविधियों को पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में ही देख सकेंगे। 

इसके अलावा नीलकंठ और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में कुल 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से 17 नीलकंठ मंदिर परिसर और पांच पार्किंग क्षेत्र में लगाए गए हैं। एडीजी ने बताया कि मुनिकीरेती में सात सीसीटीवी कैमरे और ऋषिकेश क्षेत्र में 22 कैमरे लगे हैं। सभी कैमरों के माध्यम से भी लाइव अपडेट आला अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। कैमरों का मुख्य कंट्रोल रूम ऋषिकेश में होगा। जबकि मुनिकीरेती और नीलकंठ आदि क्षेत्र का लोकल नियंत्रण कक्ष संबंधित थाना क्षेत्रों में होगा।        
विज्ञापन


यह अतिरिक्त टीमें होंगी सुरक्षा में तैनात       
कांवड़ यात्रा में पुलिसकर्मियों के अलावा आधा दर्जन से अधिक अन्य टीमें शिव भक्तों की सुरक्षा में तैनात की जाएंगी। इनमें एक टीम आतंकवादी विरोधी दस्ता, एसडीआरएफ, बम निरोधक दस्ता और जल पुलिस की तीन टीमें मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगी। जल पुलिस की टीम ऋषिकेश, मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम व लक्ष्मणझूला में गंगाघाटों व तटों पर तैनात रहेंगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed