फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First sold the plot to a woman and then registered some part of it to someone else

Dehradun News: पहले महिला को बेचा प्लॉट फिर कुछ हिस्से की दूसरे को कर दी रजिस्ट्री

Tue, 11 Feb 2025 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
First sold the plot to a woman and then registered some part of it to someone else
I
विज्ञापन

II- केवल 42 लाख रुपये में बिना सदस्यता दिलाए बाहरी महिला को बेचा था 262 वर्गमीटर प्लॉट
I
I

I
I- इसी प्लॉट में से 116 वर्गमीटर का हिस्सा ऋषिकेश के व्यक्ति को 19 लाख रुपये बेच डाला
I
I
I
Iडिफेंस कॉलोनी की जमीन बेचने में फर्जीवाड़ा करने वालों ने शुरुआत से लेकर अब तक नियमों की अनदेखी की। ताजा मामला पिछले साल अप्रैल का है। करोड़ों रुपये की कीमत का एक प्लॉट बेहद सस्ते दामों में उस महिला को बेच दिया, जिसे कभी सदस्य ही नहीं बनाया गया। इस प्लॉट में भी खुली भूमि को बेचा गया। यही नहीं इस प्लॉट में से कुछ हिस्सा कुछ महीनों बाद किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। जबकि, एक तय क्षेत्रफल से कम डिफेंस कॉलोनी में प्लॉट बेचे ही नहीं जाने थे। इसमें भी लेआउट की शर्तों का उल्लंघन किया गया।
I
I
I
Iशिकायतकर्ताओं ने पुलिस को दी तहरीर में बारीकी से इस पूरे घटनाक्रम को बताया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में समिति की कार्यकारिणी के चुनाव समय पर नहीं हुए थे। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को सदस्य बनाया नहीं जा सकता था, लेकिन पदाधिकारियों ने अप्रैल 2024 को एक बाहरी महिला को बिना सदस्यता दिलाए एक 262 वर्गमीटर का प्लॉट बेच दिया। इस प्लॉट की कीमत वर्तमान बाजारी मूल्य के हिसाब से डेढ़ करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। जबकि, इसके लिए कुल 42 लाख रुपये ही महिला से लिए गए। यही नहीं कुछ दिन बाद इस क्षेत्रफल में से 116 वर्गमीटर जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया।
विज्ञापन

I
I
I
Iयह व्यक्ति भी सदस्य बनने की शर्तों को पूरा नहीं करता था। उस व्यक्ति से 19 लाख रुपये लेकर इसकी रजिस्ट्री की गई। जबकि, कॉलोनी में 250 गज से कम का प्लॉट बेचा ही नहीं जा सकता था। यह कभी लेआउट का हिस्सा ही नहीं रहा। इस तरह तय लेआउट की शर्तों का भी इसमें उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I----
I
I

I
Iसर्किल रेट से आधी कीमत में बेचा प्लॉट
I
I
I
Iएक मामला मई 2022 का शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया है। उस वक्त एक व्यक्ति को बी श्रेणी का प्लॉट बेचा गया। इसमें 103 वर्गमीटर भूमि खुली जमीन की थी। इस प्लॉट का उस वक्त सर्किल रेट ही 10 लाख रुपये था। जबकि, रजिस्ट्री चार लाख रुपये लेकर की गई। जबकि, बाजारी मूल्य की बात करें तो यह इससे भी कई गुना अधिक थी। इसी तरह बी श्रेणी के प्लॉट में 35 वर्गमीटर खुली भूमि की शामिल कर बेच डाला। इसकी भी कीमत कई लाख रुपये कम ली गई।

I
I
I
I----
I
I

I
Iकई बार आम सभा में भी उठाए सवाल
I
I
I
Iस्थानीय निवासियों ने इस धोखाधड़ी को लेकर कई बार कार्यकारिणी की आम सभा में अपनी बातों को रखा, लेकिन कार्यकारिणी ने हर बार उनकी बातों और शिकायतों को दरकिनार कर दिया। यही नहीं कई लोगों ने विभिन्न स्तर पर अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की, लेकिन किसी भी स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि इस मामले में बड़े-बड़े लोगों की मिलीभगत थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article