{"_id":"d6c8a52df44527276cfa694396f04c62","slug":"first-snowfall-in-kedarnath-and-badrinath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ-बदरीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ-बदरीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ, बदरीनाथ
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। सोमवार सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद केदारनाथ में मौसम खराब हो गया। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी होती रही, लेकिन शाम पांच बजे से रिमझिम बारिश के बीच हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई, जो एक घंटे तक जारी रही।
विज्ञापन
केदारनाथ में सर्दियों के सीजन की पहली बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। यहां अब भी घने बादल छाए हुए हैं। सोनप्रयाग से धाम तक पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया है। वहीं बदरीनाथ में भी दोपहर में हल्की बारिश शुरू हुई और शाम को बदरीनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
419 यात्री पहुंचे केदारनाथ
सोमवार को धाम में 419 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए। दर्शन करने वालों में हेलीकॉप्टर से पहुंचने वाले यात्री भी शामिल हैं। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 219 यात्री पैदल रास्ते से शाम चार बजे तक रवाना हुए।
विज्ञापन
यात्रा संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने बताया कि मौसम को देखते हुए सभी पड़ावों पर सभी जरूरी व्यवस्थाओं के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।