{"_id":"5d6a86708ebc3e016c138357","slug":"first-meditech-city-will-be-built-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बनेगी पहली मेडिटेक सिटी, कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ टेक्नोलॉजी से मिलेगा परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बनेगी पहली मेडिटेक सिटी, कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ टेक्नोलॉजी से मिलेगा परामर्श
Sun, 01 Sep 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पहली मेडिटेक सिटी बनाने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ टेक्नोलॉजी विशाखापटनम से मेडिटेक सिटी के लिए जगह का चयन और डिजाइनिंग में परामर्श लिया जाएगा। इसके लिए सिडकुल ने इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू किया है। देहरादून के आसपास मेडिटेक सिटी बनाने के लिए सिडकुल की जमीन चिन्हित की जा रही है।
विज्ञापन
सरकार का उत्तराखंड में हेल्थ केयर सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर फोकस है। इसके तहत प्रदेश में मेडिटेक सिटी बनाने की योजना है। मेडिटेक सिटी से फार्मा इंडस्ट्री को भी सुविधाएं मिलेगी। वहीं, प्रदेश में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। मेडिटेक सिटी विकसित करने के लिए सिडकुल ने कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ टेक्नोलॉजी विशाखापटनम के साथ एमओयू किया है। मेडिसिटी के लिए भूमि का चयन, डिजाइन बनाने में इंस्टीट्यूट से परामर्श लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में अभी तक मेडिटेक सिटी नहीं है। प्रदेश में पहली मेडिटेक सिटी बनने से सेलाकुई, हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित फार्मा उद्योगों को सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
मेडिटेक सिटी के लिए कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ टेक्नोलॉजी से कंसलटेंसी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए सिडकुल ने इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू किया है। मेडिटेक सिटी के लिए स्थान और डिजाइन इंस्टीट्यूट के परामर्श पर तय किया जाएगा। - एसए मुरुगेशन, प्रबंध निदेशक, सिडकुल
विज्ञापन
हेल्थ केयर में 16890 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश सरकार ने हेल्थ केयर सेक्टर में 16890 करोड़ के निवेश पर एमओयू किया है। इस निवेश से प्रदेश में 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।