{"_id":"5f7b7d7a8ebc3e1a22571352","slug":"first-marriage-again-threatened-to-trap-husband-city-news-drn3581722184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज की, लेकिन पति के साथ नहीं रही, पति ने जब वापस आने को कहा तो दे डाली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज की, लेकिन पति के साथ नहीं रही, पति ने जब वापस आने को कहा तो दे डाली धमकी
Tue, 06 Oct 2020 08:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट मैरिज तो कर ली, लेकिन पति के साथ नहीं रही। पति ने जब वापस आने को कहा तो उल्टे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगी। पत्नी से परेशान पति ने पुलिस को अपनी कहानी बताई। इस पर महिला और उसके एक दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में सौरभ कुशवाह निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद ने जनवरी में पुलिस कप्तान से शिकायत की थी। कुशवाह का कहना है कि उसने स्वाति नाम की युवती से अगस्त 2019 में विवाह किया था। उसने अपने परिवार वालों को नहीं बताया और एसडीएम देहरादून कोर्ट में सौरभ से शादी कर ली।
विज्ञापन
शादी के बाद वह सीधे पालमपुर में पीएचडी पूरी करने के लिए चली गई। वहां पर वह अपने होस्टल में रहने लगी। कहा कि पीएचडी पूरी करने के बाद आ जाएगी, लेकिन पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह दोबारा से अपने हॉस्टल में ही रहने लगी।
विज्ञापन
इस बीच एक दिन उसे पता चला कि वह किसी युवक के साथ चंडीगढ़ के एक मॉल में है। इस पर उसने स्वाति से संपर्क साधा तो उसने कहा कि वह उसके पास नहीं आना चाहती है। यदि उसने दबाव बनाया तो वह सौरभ व उसके परिवार वालों पर केस कर देगी।
आरोप है कि स्वाति ने दुष्कर्म के आरोप में भी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद स्वाति ने सौरभ कुशवाह का नंबर ब्लॉक कर कर दिया। इसी बीच उसे पता चला कि उसका संबंध किसी अंकित नाम के युवक से है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वाति और उसके मित्र अंकित निवासी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।