{"_id":"69b0858243cc5132970d99a4","slug":"first-installment-released-to-82-beneficiaries-under-pm-awas-yojana-dehradun-news-c-5-1-drn1031-918755-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पीएम आवास योजना के तहत 82 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पीएम आवास योजना के तहत 82 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (पीएमएवाई-यू 2.0) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। व्यक्तिगत आवास निर्माण घटक के तहत स्वीकृत 88 लाभार्थियों में से 82 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से जारी की गई।
यह राशि नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर सौरभ थपलियाल ने लाभार्थियों को प्रदान की। कुल 16 लाख 40 हजार रुपये की अनुदान राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। इस अवसर पर लाभार्थियों को आवास निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी दी गईं ताकि वे योजना का लाभ सही तरीके से प्राप्त कर सकें।
मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस योजना के माध्यम से जल्द ही लाभार्थियों का पक्का घर का सपना साकार होगा। योजना के तहत बनने वाले आवासों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, इससे लाभार्थी परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में नगर निगम के आवास योजना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह चौहान ने किया गया।
Iआंकड़ों में योजना
I
कुल स्वीकृत लाभार्थी: 88
पहली किस्त पाने वाले लाभार्थी: 82
प्रति लाभार्थी पहली किस्त: 20,000 रुपये
कुल जारी राशि: 16,40,000 रुपये
प्रति लाभार्थी कुल अनुदान: 2,75,000 रुपये
कुल स्वीकृत अनुदान: 2 करोड़ 42 लाख रुपये