फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First-ever guideline for type 1 diabetes management released

Dehradun News: टाइप-वन डायबिटीज प्रबंधन के लिए पहली बार गाइडलाइन जारी

Fri, 14 Nov 2025 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
First-ever guideline for type 1 diabetes management released
-विश्व मधुमेह दिवस पर प्रदेश सरकार ने की पहल
विज्ञापन

-गुबारा क्लीनिक में एक छत के नीचे मिलेगी डायबिटीज देखभाल की सभी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश सरकार ने बच्चों, किशोरों व युवाओं में डायबिटीज रोकथाम के लिए विश्व मधुमेह दिवस पर पहली बार टाइप-वन डायबिटीज प्रबंधन के लिए तकनीकी व संचालन संबंधी गाइडलाइन जारी की है। राज्य ने देश में सबसे पहले डायबिटीज रोगियों के लिए गुबारा क्लीनिक स्थापित किए हैं, जिसमें एक छत के नीचे डायबिटीज देखभाल व उपचार की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने देश के सबसे संवेदनशील और प्रभावी-डायबिटीज देखभाल मॉडल गुबारा क्लीनिक स्थापित किया है। इस मॉडल में टाइप-वन डायबिटीज से प्रभावित लोगों को एक ही छत के नीचे हर जरूरी सेवा उपलब्ध होगी। इस क्लीनिक में नियमित इंसुलिन थेरेपी, शुगर स्तर की निगरानी, निर्धारित अंतराल पर मेडिकल चेकअप, पोषण विशेषज्ञों के माध्यम से डाइट परामर्श, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, परिवार परामर्श, मासिक फॉलोअप सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

टाइप-वन डायबिटीज से प्रभावित देहरादून जिले में 200 लोगों को चिह्नित किया गया है। उन्हें गुबारा क्लीनिकों में नामांकित किया गया है। सरकार का लक्ष्य 2026-27 तक राज्य में टाइप वन मधुमेह से प्रभावित 1120 लोगों तक इस कार्यक्रम की सेवाएं पहुंचाना है। देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर समेत कई जिलों में गुबारा क्लीनिक संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में टाइप-वन डायबिटीज के उपचार के लिए चिकित्सकीय प्रोटोकॉल, सभी जिला अस्पतालों में गुबारा क्लीनिक संचालन, आशा कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व चिकित्साधिकारी की भूमिका, निशुल्क इंसुलिन व शुगर निगरानी उपकरणों की उपलब्धता, प्रभावित लोगों व परिवारों के लिए संरचित परामर्श मॉड्यूल के लिए दिशानिर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया टाइप-वन डायबिटीज जैसे जटिल विषय को लेकर राज्य ने समग्र मॉडल अपनाया है। वह पूरे देश के लिए एक उदाहरण बनेगा। हम सर्वेक्षण, प्रशिक्षण, उपचार और परिवार समर्थन तंत्र को मजबूत करते हुए स्वास्थ्य परिणामों में महत्वपूर्ण सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

......
कोट
हमारा संकल्प है उत्तराखंड का कोई भी बच्चा इलाज के अभाव में पीड़ा नहीं झेले। गुबारा क्लीनिक में टाइप-वन डायबिटीज से प्रभावित बच्चों के लिए एक संवेदनशील और मानवीय पहल है। यह कार्यक्रम आने वाले समय में पूरे राज्य में लागू होगा और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed