फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first child pornography case filed in haridwar

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की अपलोड, एसटीएफ की पड़ताल के बाद केस दर्ज

Tue, 04 Feb 2020 05:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Feb 2020 05:10 PM IST
सार

  • एसटीएफ ने पूरी पड़ताल कर हरिद्वार पुलिस को सौंपी रिपोर्ट 
  • जिले में अपनी तरह का पहला मुकदमा हुआ है दर्ज 

विज्ञापन
first child pornography case filed in haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का मामला सामने आया है। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की पड़ताल के बाद हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने फेसबुक आईडी यूजर और उस व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है, जिसकी आईडी से इंटरनेट पोर्नोग्राफी अपलोड करने में इस्तेमाल हुआ है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल ने उत्तराखंड शासन को फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड होने की बाबत पत्र भेजा था। शासन से इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी थी। एसटीएफ की पड़ताल में सामने आया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी अखिल राठौर  नाम के शख्स की फेसबुक आईडी से अपलोड की गई थी, बाकायदा उसका मोबाइल फोन नंबर तक एसटीएफ ने जुटा लिया। 

विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच शुरू

दूसरी बात यह सामने आई कि पोर्नोग्राफी अपलोड करने में जहां से इंटरनेट का इस्तेमाल हुआ है, वह सूर्यकांत शर्मा पुत्र विरेंद्र शर्मा निवासी रानीगली भूपतवाला की आईडी पर है। एसटीएफ ने एसपी अपराध को इस बाबत मुकदमा दर्ज करने को पत्र भेजा। एसपी अपराध आयुष अग्रवाल ने सप्तऋषि चौकी प्रभारी को दोनों ही लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। 

मंगलवार की सुबह चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला की ओर से इस संबंध में अखिल राठौर और सूर्यकांत शर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि जहां से इंटरनेट का इस्तेमाल हुआ है साइबर कैफे है ओर सूर्यकांत शर्मा उसे कैफे का मालिक है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed