फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First arrest in illegal felling case in Kanasar range

Dehradun News: कनासर रेंज में अवैध कटान मामले में पहली गिरफ्तारी

Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
First arrest in illegal felling case in Kanasar range
कनासर रेंज में बड़े पैमाने पर हुए अवैध पेड़ कटान के मामले में वन विभाग ने पहली गिरफ्तारी की है। विभाग ने मशक गांव निवासी सैन सिंह को विकासनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से वन विभाग को संरक्षित प्रजाति के पेड़ों के 310 स्लीपर बरामद हुए थे। मामले में सैन सिंह समेत कुल 17 आरोपियों पर 21 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

जुलाई महीने के मध्य में चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में देवदार और कैल के पेड़ों के अवैध कटान का मामला उजागर हुआ था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल की शिकायत पर 18 जुलाई को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

अगस्त महीने में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेंज के आसपास के गावों के घरों, स्कूल भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों से संरक्षित प्रजाति के पेड़ों के चार हजार से अधिक स्लीपर बरामद किए थे। 26 अगस्त को वन विभाग ने मामले में 17 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस जारी करने के बाद से कई आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों के विकासनगर और हिमाचल के सीमांत क्षेत्रों में छिपे होने की सूचना भी थी। मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह चकराता ब्लॉक के मशक गांव निवासी सैन सिंह को विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया।


वन संरक्षक यमुना वृत्त डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि आरोपी नोटिस जारी करने के बाद भी विभाग को जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed