फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Firing after chain snatching from woman in dehradun

राजधानी में बेखौफ लुटेरों ने महिला से छपटी चेन, डारने के लिए फायर झोंककर हुए फरार

Mon, 15 Jul 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Firing after chain snatching from woman in dehradun
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शहर की सड़कों पर बेखौफ बदमाशों ने विजय पार्क में पिस्टल की बल पर महिला के गले से चेन झपट ली। महिला की चीख सुनकर घरों से बाहर आए लोगों को डराने के लिए बदमाशों ने गोली चला दी, गोली महिला के कान से बराबर से होकर निकल गई। इसके बाद आबादी के बीच से स्कूटी सवार दोनों बदमाश शस्त्र लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल है। 17 घंटे में चेन लूट की यह दूसरी दुस्साहसिक वारदात है। शनिवार रात पुष्पांजलि एन्क्लेव में पिस्टल के बल पर कारोबारी दंपति से चेन लूट ली थी।

विज्ञापन


शहर के लक्ष्मण चौक निवासी निधि बजाज रविवार को करीब साढ़े तीन बजे टीवी सीरियल कलाकार आरुषि जखमोला के साथ स्कूटी पर सवार होकर विजय पार्क एक्सटेंशन में अपने भाई गौरव कुमार के घर आ रही थी। विजय पार्क एक्सटेंशन में ही पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। स्कूटी पर हेलमेट लगाए बैठे लुटेरे ने निधि के सिर पर पिस्टल लगाकर पहने जेवरात उतारने को कहा।
विज्ञापन


इससे दहशत में आई निधि बजाज की चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। बदमाश ने तेजी से निधि के गले से चेन झपटने के साथ दूसरे हाथ से फायर झाेंक दिया। इसके बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसओ बसंत विहार हेमंत खंडूडी ने लुटेरों की तलाश भी की, लेकिन बदमाश गलियों में गुम हो गए। इसके बाद पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अवलोकन में जुट गई। एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ सिटी शेखर सुयाल ने भी वारदात स्थल का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में निधि और आरुषि 

दहशत में आई पीड़ित निधि बजाज और टीवी सीरियल कलाकार आरुषि जखमोला काफी देर बाद जाकर नार्मल हो पाई। निधि ने बताया कि बदमाश चेन के अलावा अंगूठी आदि भी लूटने के फिराक में थे। डर की वजह से चीख निकलने के कारण लुटेरों के पैर उखड़ गए। गले से चेन तोड़ने के साथ लुटेरे फायर कर फरार हो गए। बताया कि गोली कान के पास से होकर गई है। इस कारण एक कान सूज गया है। आरुषि तो कमरे से बाहर ही नहीं आई। 

बिना नंबर की स्कूटी पर थे बदमाश 
रविवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की स्कूटी पर कोई नंबर नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत और सीसीटीवी फुटेज से यह बात सामने आई है। स्कूटी सवार दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। बसंत विहार के पुष्पांजलि एंकलेव में शुक्रवार रात कारोबारी दंपति को आतंकित कर चेन लूटने वाले बदमाश भी हेलमेट लगाए थे। रात में वे मोटरसाइकिल पर थे, जबकि दिन में स्कूटी पर नजर आए। 

बंगाली कोठी इलाके में महिला से छीना मोबाइल

बंगाली कोठी के पास स्कूटी पर आए दो बदमाश महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाद में लूटा गया मोबाइल आईएसबीटी पर ट्रक के नीचे पड़ा मिला। इस मामले में पुलिस ने दो मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। 

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बंगाली कोठी क्षेत्र निवासी संध्या नेगी रविवार दोपहर में बाजार से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी बीच स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने पैदल जा रही संध्या के हाथ से मोबाइल झपट लिया। इसके बाद बदमाश बाईपास की तरफ फरार हो गए। हालांकि प्राथमिक सूचना तो महिला के गले से चेन छीनने की आई थी।

बाद में पुलिस ने चेन छीनने की बात को नकार दिया। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि बदमाश महिला से मोबाइल छीनकर ले गए थे। बाद में बदमाश मोबाइल को आईएसबीटी के पास ईंटों से भरे ट्रक के नीचे फेंककर चले गए थे। इसी बीच मोबाइल पर कॉल की गई तो एक मजदूर ने फोन रिसीव किया, तब जाकर पता चला कि लुटेरे मोबाइल फेंक गए है।

इस मामले में पुलिस ने दो मजदूरों से पूछताछ भी की है। एसओ ने बताया कि पीड़ित महिला का कहना है कि लुटेराें के चेहरे खुले हुए थे। बदमाश हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed