{"_id":"6019a5f68ebc3e3a1471aafb","slug":"fire-on-youth-in-birthday-party-city-news-drn369599325","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी में युवक पर झोंक दी फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की पार्टी में युवक पर झोंक दी फायर
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी में युवक पर झोंका फायर
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साईंलोक कालोनी में हुई घटना
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। जन्मदिन की पार्टी में हुए झगड़े के बाद दो युवकों ने एक युवक पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद देर रात दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी स्थानीय शिक्षण संस्थान से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेेमवार रात अरमान निवासी रामपुर मनिहारन, सहारनपुर ने पुलिस को साईंलोक कॉलोनी में फायर की सूचना दी थी। एसओ प्रेमनगर धर्मेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि अरमान वहां पर अपनी एक दोस्त का जन्मदिन मना रहा था। इसी बीच वहां रोहन व विजयंत आए। इन्हें अरमान पहले से जानता था। दोनों ने वहां आकर झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी।
इस बीच रोहन ने तमंचा निकाला और उस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद दोनों युवक वहां से गाड़ी में बैठकर भाग निकले। एसओ के मुताबिक पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान झाझरा के आडवानी पुल के पास रोहन और विजयंत निवासी प्रेमपुरी, शामली बस स्टैंड, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके पास से एक तमंचा और 11 कारतूस बरामद हुए। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
----------------
पहले से रखते थे रंजिश
रोहन बीए एलएलबी का छात्र है और विजयंत के साथ ईंटों का कारोबार भी करता है। दोनों अरमान को पहले से जानते थे और उससे कई बार पहले झगड़ा भी हुआ है। हालांकि, झगड़े के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। सोमवार रात को भी उनके बीच किसी लड़की को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।