फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire in mobile tower on roof of house in chakrata

घर की छत पर लगे मोबाइल टावर में लगी आग, मचा हड़कंप

Sun, 09 Jul 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता Updated Sun, 09 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
fire in mobile tower on roof of house in chakrata

छावनी बाजार स्थित एक निजी भवन की छत लगे मोबाइल टावर की पावर सप्लाई में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मोबाइल टावर के पास अग्निशमन यंत्र न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


मुख्य बाजार स्थित एक निजी भवन की छत पर तीन निजी सर्विस प्रावोइडरों के टावर लगे हुए हैं। घटना बीते शनिवार की रात 9:30 बजे तेज धमकों के साथ एक टावर में अचानक आग भड़क उठी।
विज्ञापन


लोगों ने घरों से बाहर निकल कर देखा तो टावर से आग की लपटें उठ रही थी। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। भवन के आसपास कई लकड़ी के मकान भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने भवन के पास स्थित होटल में रखे अग्निरोधी उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग थमने के बजाए फैलती चली गई।

ब‌िजली की तारों तक फैली आग

fire in mobile tower on roof of house in chakrata

आग की लपटें टावर के पास से गुजर रही बिजली की तारों को छूने लगी। जिसके चलते लोगों ने आग पर पानी डालना मुनासिब नहीं समझा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

स्थानीय निवासी अंकित, हरचरण, आरपी सिंह, राजू जसवाल, दिनेश आदि का कहना है कि कंपनी ने टावर पर स्थाई रूप से गार्ड तक की तैनाती नहीं की है। इसके साथ ही टावर लगाने से पूर्व सुरक्षा के मानकों का भी पालन नहीं किया गया।

कहा यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एसओ चकराता अशोक राठौर ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोग आग पर काबू पा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed