मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती देर रात हल्द्वानी में एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, लोक बिहार निवासी किशन गंगवार रात करीब 9 बजे रामपुर रोड स्थित अरीवा मेडिकल स्टोर को रोज की तरह बंद कर घर चले गए। देर रात उन्हें अपने मेडिकल स्टोर पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उनके हाथ-पांव फूल गए।
एक घंटे में आग पर पाया गया काबू
आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही किशन घर से दुकान की ओर निकले। इस बीच उन्होंने फायर ब्रिगेड को मामले में सूचना दी। इस दौरान आग दुकान के दो मंजिल तक पहुंच चुकी थी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर सर्विस ने एक घटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताया जा रहा है।