{"_id":"af4539c0d585d861ebe1a1f3b412937c","slug":"fire-in-doon-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पौने घंटे तक छत पर अटके रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पौने घंटे तक छत पर अटके रहे लोग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखन स्थित एक कॉम्पलेक्स की ऊपरी मंजिल पर आग लगने के कारण करीब पौन घंटे तक लोग छत पर अटके रहे। बजरी और अग्निशमन यंत्र की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जाखन क्षेत्र में लगी आग
जाखन मुख्य रोड पर कुमार स्वीट्स के ऊपर कॉम्पलेक्स में कई ऑफिस और कमरे हैं। यहां आईएमएस, डीआईटी के स्टूडेंट सहित दो परिवार किराए पर रहते हैं। मंगलवार सुबह अचानक दूसरी मंजिल को जाने वाली सीढ़ी के समीप बने इलेक्ट्रिक बॉक्स से अचानक चिंगारी निकलने लगी।
विज्ञापन
अफरा-तफरी मची
इसके बाद छोटे-छोटे धमाकों के साथ चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया। आग लगते ही बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। धुंआ निकलते देख नीचे के तल के लोग भी सड़क पर निकल आए। मगर दूसरी मंजिल और छत पर रहने वाले लोग रास्ता बंद होने के कारण ऊपर ही अटक गए। धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और बॉक्स से लगे कमरे के अंदर भी आग फैलने लगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
इस बीच युवकों ने कमरे में पड़ा सामान बाहर निकालकर आग को फैलने से रोक लिया। लोग छत पर रखी बजरी को लाकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन ऊपर नहीं जा सकी। इसके बाद नीचे दुकान और छत पर बने गोदाम में रखे अग्निशमक यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की गई।
काफी मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके का मुआयना कर लौट गया।