फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in hut Newborn burnt alive in haldwani

उत्तराखंड: श्रमिकों की झोपड़ियों में लगी भीषण आग, 16 दिन के बच्चे की दर्दनाक मौत

Sat, 20 Apr 2019 07:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Apr 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in hut Newborn burnt alive in haldwani
हल्द्वानी में झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

बेरी पड़ाव खनन निकासी गेट के पास खाना बनाने के दौरान आग चपेट में आने से गौला नदी में खनन कार्य करने वाले मजदूर के झाले में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और मजदूर के 16 दिन के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह लगभग 10:30 बजे खनन निकासी गेट बेरीपड़ाव में खनन कार्य करने वाले मजदूर महेंद्र पाल पुत्र अगुन पाल निवासी खुशी नगर गोरखपुर की झोपड़ी को खाना बनाने के दौरान चूल्हे में जल रही आग ने चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


विकराल आग को ग्रामीणों ने आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग आगे को बढ़ती गई। आग की चपेट में आने से महेंद्र पाल का 16 दिन के बच्चे राजा की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ग्रामीणों की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज विमल कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी सूचना से दमकल विभाग की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जिस वक्त  झोपड़ी में आग लगी  महेंद्र कुमार की पत्नी चूल्हे में खाना रख पानी  लेने गई हुई थी। 

महेंद्र यहां अपनी पत्नी व दो बेटे व एक बेटी के साथ रहता था आग लगने से महेंद्र के दो बच्चे तो किसी तरह बच गए मगर 16 दिन का राजा आग की चपेट में बुरी तरह जल गया। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed