फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire broke out in courier company's warehouse in Haridwar, goods burnt to ashes

Haridwar News: जमालपुर कलां के पास कोरियर कंपनी के गोदाम में लगी आग, धुआं निकलता देख मची अफरा तफरी

Wed, 09 Apr 2025 09:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Apr 2025 09:38 PM IST
सार

जमालपुर कलां के पास कॉलोनी में एक कोरियर कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Fire broke out in courier company's warehouse in Haridwar, goods burnt to ashes
गोदम में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक कोरियर कंपनी के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार की देर शाम की है। जमालपुर कलां के पास कॉलोनी में एक कोरियर कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। सूचना पर मायापुर फायर स्टेशन से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया।
विज्ञापन


Haridwar News:  आर्य नगर में हुए जोरदार ब्लास्ट, एक ही घर के पांच लोग घायल, फोरेंसिक जांच में जुटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed