{"_id":"6262ded344515114617a0c3d","slug":"fire-breaks-out-in-tent-warehouse-people-stunned-by-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: टेंट गोदाम में लगी आग, धमाकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकले, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: टेंट गोदाम में लगी आग, धमाकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकले, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Fri, 22 Apr 2022 10:28 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी ऋषिकेश।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:28 PM IST
सार
एम्स चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी के दौरान कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
टेंट हाउस के लगी गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर में शाम को एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। टेंट हाउस में रखे करीब 12 सिलिंडर एक के बाद एक ब्लास्ट होने शुरू हो गए। हालांकि गनीमत यह रही की आगजनी के दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
एम्स चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एम्स से सटी शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में एक टेंट हाउस के खुले गोदाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टेंट हाउस के गोदाम में आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
इस दौरान खुले गोदाम में रखे करीब 12 सिलिंडरों ने आग पकड़ ली। जिसके बाद सिलिंडर फटने लगे। धमाके सुनकर कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। आगजनी की सूचना पर सबसे पहले एम्स चौकी प्रभारी शिवराम टीम के साथ मौके पहुंचे। वहीं पुलिस के बाद करीब आधे घंटे बाद एफएसओ दलबीर सिंह दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर आए। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि भयंकर आगजनी और सिलिंडरों के धमाकों के बावजूद कोई व्यक्ति हताहत या घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन