फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fire breaks out in tent warehouse people stunned by blasts

ऋषिकेश: टेंट गोदाम में लगी आग, धमाकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकले, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 22 Apr 2022 10:28 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी ऋषिकेश। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 10:28 PM IST
सार

एम्स चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी के दौरान कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire breaks out in tent warehouse people stunned by blasts
टेंट हाउस के लगी गोदाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर में शाम को एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। टेंट हाउस में रखे करीब 12 सिलिंडर एक के बाद एक ब्लास्ट होने शुरू हो गए। हालांकि गनीमत यह रही की आगजनी के दौरान कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


एम्स चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एम्स से सटी शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में एक टेंट हाउस के खुले गोदाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टेंट हाउस के गोदाम में आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


इस दौरान खुले गोदाम में रखे करीब 12 सिलिंडरों ने आग पकड़ ली। जिसके बाद सिलिंडर फटने लगे। धमाके सुनकर कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। आगजनी की सूचना पर सबसे पहले एम्स चौकी प्रभारी शिवराम टीम के साथ मौके पहुंचे। वहीं पुलिस के बाद करीब आधे घंटे बाद एफएसओ दलबीर सिंह दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर आए। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि भयंकर आगजनी और सिलिंडरों के धमाकों के बावजूद कोई व्यक्ति हताहत या घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed